September 9, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

West Bengal: ‘झालमुड़ी वाली सियासत’ से सत्ता परिवर्तन के संकेत, BJP की ऐतिहासिक बढ़त! TMC बैकफुट पर

west bengal

west bengal

West Bengal: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच सियासी तस्वीर तेजी से बदलती नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक भाजपा 190 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जो राज्य में पहली बार उसकी सरकार बनने की ओर इशारा करता है। करीब 15 साल से सत्ता में रही टीएमसी अब बैकफुट पर दिखाई दे रही है। मतगणना केंद्रों से सामने आ रही तस्वीरों में जहां भाजपा समर्थक जश्न में डूबे दिख रहे हैं, वहीं टीएमसी खेमे में सन्नाटा पसरा हुआ है।

West Bengal: झालमुड़ी बनी सियासत में चर्चा का विषय

दिलचस्प बात यह है कि इस बार ‘झालमुड़ी वाली सियासत’ भी चर्चा का विषय बन गई है। दिल्ली में एक हास्य कलाकार द्वारा ममता बनर्जी की नकल करते हुए झालमुड़ी खाने का वीडियो वायरल हो रहा है, तो वहीं बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता भी इसी अंदाज में अपनी जीत का जश्न मनाते नजर आए। महिला कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जश्न मनाया, जिससे यह साफ है कि पार्टी की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

जाने क्या कहते है विश्लेषक

विश्लेषकों के मुताबिक West Bengal इस संभावित सत्ता परिवर्तन के पीछे कई बड़े कारण हैं। 15 साल की सत्ता विरोधी लहर, कानून-व्यवस्था को लेकर उठे सवाल और संदेशखाली व आरजी कर जैसे मामलों ने जनता के बीच असंतोष बढ़ाया। खासकर महिला और शहरी वोटरों पर इन घटनाओं का गहरा असर पड़ा है। ऐसे में अगर अंतिम नतीजे भी इसी रुझान पर कायम रहते हैं, तो बंगाल की राजनीति में यह एक ऐतिहासिक बदलाव साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.