Breaking News
Breaking News: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित ईरानी नेता, आयतोल्लाह अली खामनेई (86), का निधन 28 फ़रवरी 2026 को हुआ था। यह जानकारी ईरानी सरकारी मीडिया, CNN, Al Jazeera, और Axios ने पुष्टि की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका निधन तेहरान स्थित उनके कंपाउंड पर यूएस-इज़राइल हमले के दौरान हुआ।
Breaking News: जाने क्या है मामला
हालाँकि, हाल ही में खुद को पूर्व भारतीय जासूस बताने वाले लकी बिष्ट ने दावा किया कि खामनेई वास्तव में सुरक्षित हैं। बिष्ट का कहना था कि केवल कुछ खास लोग ही उनकी सुरक्षा के बारे में जानते हैं और रूसी खुफ़िया एजेंसियों ने फर्जी अंतिम संस्कार और धोखाधड़ी के लिए यह योजना बनाई। इस दावे के तुरंत बाद सोशल मीडिया और पत्रकारों में बहस शुरू हो गई।
जाने क्या कह रहे है विशेषज्ञ
विशेषज्ञों और पत्रकारों ने बिष्ट के इस दावे पर तीखी प्रतिक्रिया दी। स्नेहेश एलेक्स फिलिप जैसे पत्रकारों ने इसे केवल TRP बढ़ाने वाला कंटेंट बताया, जबकि अन्य ने बिष्ट को फ्रॉड या स्क्रिप्ट लेखक तक कह डाला। किसी भी तरह का प्रमाण न होने के बावजूद, यह साक्षात्कार टीवी पर वायरल हो गया और दर्शकों के बीच विवादित बहस को जन्म दिया।
