September 3, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

Amit Shah ने CISF के 57वें Raising Day समारोह में 890 करोड़ के 5 प्रोजेक्टों का किया उद्घाटन

Amit Shah

Amit Shah

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री और सहयोग मंत्री अमित शाह ने आज CISF के 57वें Raising Day समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने क़ामरूप, नासिक और सिवनी में तीन नए आवासीय परिसरों की आधारशिला रखी और राजारहट व दिल्ली में दो आवासीय परिसरों का उद्घाटन किया। शाह ने CISF की 56 वर्षों की यात्रा को याद करते हुए कहा कि इस बल ने समर्पण और साहस के साथ देश की औद्योगिक सुरक्षा में अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति और उद्योग विकास CISF की सुरक्षा के बिना संभव नहीं है।

Amit Shah: जाने अमित शाह ने भाषण में क्या कुछ कहा

अमित शाह ने कहा कि CISF ने आधुनिक तकनीक और परंपराओं का संतुलन बनाए रखते हुए अपने कार्यों में उत्कृष्टता दिखाई है। उन्होंने बताया कि CISF अब 70 हवाई अड्डों और 361 महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा के साथ-साथ ड्रोन सुरक्षा में भी नोडल एजेंसी का काम कर रहा है। गृह मंत्री ने उल्लेख किया कि अब CISF देश के समुद्री सीमाओं पर पोर्ट सुरक्षा का जिम्मा भी संभालेगा और निजी औद्योगिक समूहों को हाइब्रिड मोड में सुरक्षा प्रदान करेगा।

CISF ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किए गए ऑपरेशन पर शाह ने कही ये बात

जानकारी के लिए बता दे कि Amit Shah ने यह भी कहा कि CISF ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों जैसे ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मार्च 31, 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करने में CISF की भूमिका निर्णायक होगी। गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का आंतरिक और बाहरी सुरक्षा ढांचा मजबूत है, और CISF देश की सुरक्षा में हमेशा अग्रणी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.