September 8, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

Bangladesh Temple Blast: बांग्लादेश के कुमिल्ला में मंदिर में बम धमाका, पुजारी समेत तीन लोग घायल

Bangladesh Temple Blast

Bangladesh Temple Blast

Bangladesh Temple Blast: बांग्लादेश के कुमिल्ला जिले में एक हिंदू मंदिर में हुए बम धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम शनि पूजा के दौरान कलिगाछ तला काली मंदिर में एक नकाबपोश व्यक्ति घुस आया। उसने चुपचाप मंदिर के अंदर वेदी के पास एक बैग रखा और वहां से भाग निकला। करीब शाम 6:30 बजे उस बैग में जोरदार धमाका हुआ, जिससे मंदिर के पुजारी और पास में मौजूद दो श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Bangladesh Temple Blast: मंदीर में धमाके के बाद इन इलाको में भी हुए धमाके

जानकारी के लिए बता दे कि बताया जा रहा है कि मंदिर के भीतर हुए धमाके के कुछ देर बाद इलाके में दो और विस्फोट हुए। पहला धमाका पास के एक बौद्ध मंदिर के बाहर और दूसरा एक निजी कार्यालय के पास हुआ। इन धमाकों में स्थानीय निवासी अब्दुल बरेक और जिहाद घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार पुजारी चक्रवर्ती की हालत स्थिर लेकिन गंभीर बनी हुई है। इन घटनाओं के बाद पूरे इलाके में डर और तनाव का माहौल बन गया है।

बांग्लादेश ब्लास्ट के बाद पुलिस जाँच में सामने आई ये बात

वहीं Bangladesh Temple Blast के बाद पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज बरामद कर ली है, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां साफ नजर आ रही हैं। बम निरोधक दस्ते को भी घटनास्थल पर तैनात किया गया है और पूरे इलाके की जांच की जा रही है। कुमिल्ला के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल धमाकों के पीछे की मंशा साफ नहीं हो पाई है, लेकिन धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है और प्रशासन से सख्त सुरक्षा इंतजाम की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.