August 25, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

Uttar Pradesh में पेट्रोल-डीजल-LPG की कोई कमी नहीं, CM Yogi का सख्त अलर्ट

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: इन दिनों ईरान, ईज़रायल और अमेरिका के बीच हो रहे युद्ध का असर अब भारत पर भी दिखना शुरु हो गया है। आपको बता दे कि भारत में एलपीजी के दाम बढ़ गए है। और साथ ही सप्लाई चेन भी प्रभावित नज़र आ रही है। वहीं अब इसी सिलसिले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें प्रदेश में एलपीजी सप्लाई को लेकर चल रही अफवाओं पर साफ बयान दिया है। CM Yogi ने साफ साफ शब्दों में कहा है कि उत्तर प्रदेश में पट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नही है। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। अधिक और पूरी जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Uttar Pradesh: सीएम योगी ने साफ साफ शब्दों में कही ये बात

जानकारी के लिए बता दे कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी पर चल रही अफवाहों को सीएम योगी ने साफ साफ कहा है कि राज्य में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। राज्य सरकार लगातार जिलेवार मॉनिटरिंग और जांच अभियान चला रही है ताकि किसी भी प्रकार की जमाखोरी और कृत्रिम संकट को रोका जा सके। CM Yogi ने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति या समूह ईंधन की जमाखोरी करता है या कृत्रिम संकट पैदा करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राज्य की तैयारी और प्रशासन की जागरुकता पर भी कही ये बात

इतना ही नहीं, Uttar Pradesh के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रशासन हमेशा सतर्क है और समय-समय पर निरीक्षण और छापेमारी के माध्यम से ईंधन आपूर्ति की निरंतरता सुनिश्चित करता है। साथ ही, मुख्यमंत्री ने जनता से सहयोग की अपील की और भरोसा दिलाया कि राज्य में सभी पेट्रोल पंप और एलपीजी वितरक सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अफवाहों में आकर किसी भी तरह की घबराहट या जमाखोरी न की जाए। प्रदेश में ईंधन आपूर्ति सामान्य और सुरक्षित है, और सरकार इसका पूरा ध्यान रख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.