North Korea
North Korea: अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास के बीच Kim Jong Un के नेतृत्व वाले उत्तर कोरिया ने शनिवार को समुद्र की ओर एक मिसाइल दागी, जिससे पूर्वी एशिया में तनाव बढ़ गया है। दक्षिण कोरियाई सेना और जापान के तट रक्षक बल ने इस प्रक्षेपण की पुष्टि की है। जापान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह मिसाइल संभवतः बैलिस्टिक मिसाइल थी, जो समुद्र में गिर गई और जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) के बाहर गिरी। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब क्षेत्र में पहले से ही सुरक्षा हालात संवेदनशील बने हुए हैं और वैश्विक स्तर पर कई मोर्चों पर तनाव देखने को मिल रहा है।
North Korea: जाने क्या कहते है दक्षिण कोरिया के सैनिक
दक्षिण कोरिया की सेना के मुताबिक, मिसाइल उत्तर कोरिया के पूर्वी तट से समुद्र की ओर दागी गई। हालांकि इसकी सटीक रेंज और तकनीकी विवरण तुरंत साझा नहीं किए गए हैं। यह प्रक्षेपण उस समय हुआ है जब United States और South Korea ने 9 मार्च से बड़े पैमाने पर संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किए हुए हैं। दोनों देशों का कहना है कि यह अभ्यास पूरी तरह रक्षात्मक है और इसका उद्देश्य संभावित खतरों के खिलाफ अपनी सैन्य तैयारियों का परीक्षण करना है। लेकिन North Korea लंबे समय से इन अभ्यासों को उकसावे की कार्रवाई मानता रहा है और इन्हें अपने खिलाफ सैन्य आक्रामकता की तैयारी बताता है।
पहले भी उत्तर कोरिया ने किए थे विरोध
जानकारी के लिए बता दे कि North Korea पहले भी अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यासों के जवाब में मिसाइल परीक्षण करता रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि यह ताजा प्रक्षेपण उसी रणनीति का हिस्सा हो सकता है, जिसके जरिए प्योंगयांग अपनी सैन्य ताकत और विरोध दर्ज कराता है। इस बीच, कूटनीतिक स्तर पर तनाव कम करने की कोशिशें भी जारी हैं। हाल ही में Donald Trump से मुलाकात के दौरान दक्षिण कोरियाई नेतृत्व ने उत्तर कोरिया के साथ 2019 से ठप पड़े संवाद को दोबारा शुरू करने की संभावना पर चर्चा की। हालांकि, लगातार मिसाइल परीक्षण क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक स्थिरता के लिए नई चुनौतियां खड़ी कर रहे हैं।
