September 3, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

Donald Trump का बड़ा बयान! ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई कोमा में?

Donald Trump

Donald Trump

Donald Trump: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक एयर स्ट्राइक में गंभीर रूप से घायल होने के बाद वह कथित तौर पर कोमा में चले गए हैं। ब्रिटेन के टैबलॉयड अखबार द सन की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस हमले में उनके शरीर को भारी नुकसान पहुंचा और उनका एक पैर काटना पड़ा। बताया जा रहा है कि 56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई का इलाज तेहरान के सीना यूनिवर्सिटी अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहा है, हालांकि इन दावों की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

Donald Trump: जाने कब हुआ था हमला

रिपोर्ट के अनुसार यह हमला उसी दौर के हमलों से जुड़ा बताया जा रहा है जिसमें उनके पिता और ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हुई थी। सूत्रों का दावा है कि हमले के बाद मोजतबा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों को उनका एक पैर काटना पड़ा। इसके अलावा उनके पेट और लीवर में भी गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। अस्पताल के जिस विशेष यूनिट में उनका इलाज चल रहा है उसे पूरी तरह सील कर दिया गया है और वहां भारी सुरक्षा तैनात की गई है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्री और ट्रॉमा सर्जन मोहम्मद रजा जफरगंडी इलाज की निगरानी कर रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने कही ये बड़ी बात

इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी मोजतबा खामेनेई की हालत पर बयान दिया है। फॉक्स न्यूज रेडियो से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि मोजतबा खामेनेई अभी जिंदा हैं, लेकिन संभव है कि वह गंभीर रूप से घायल हों। दूसरी ओर ईरान के सरकारी मीडिया ने एक बयान प्रसारित किया जिसे मोजतबा खामेनेई का संदेश बताया गया, हालांकि इसे उन्होंने खुद नहीं पढ़ा बल्कि एक एंकर ने पढ़कर सुनाया। बयान में कहा गया कि ईरान अपने नागरिकों के खून का बदला लेगा और क्षेत्रीय समुद्री मार्गों पर हमले जारी रखेगा, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को अवरुद्ध करने की चेतावनी भी शामिल बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.