September 3, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

Iran का दावा! अमेरिकी युद्धपोत USS Abraham Lincoln पर मिसाइल हमला

Iran

Iran

Iran: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका के शक्तिशाली युद्धपोत USS Abraham Lincoln पर हमले का बड़ा दावा किया है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि उनकी बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमले ने अमेरिकी युद्धपोत को निशाना बनाया, जिससे उसे गंभीर नुकसान पहुंचा और उसे खाड़ी क्षेत्र से पीछे हटना पड़ा। ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक यह हमला ओमान के समुद्री क्षेत्र में किया गया, जो ईरान की समुद्री सीमा से लगभग 340 किलोमीटर दूर है। हालांकि ईरान की ओर से हमले के सबूत के तौर पर कोई स्वतंत्र तस्वीर या वीडियो जारी नहीं किया गया है।

Iran: ईरान ने किया ये बड़ा दावा

ईरान का दावा ऐसे समय आया है जब पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में अमेरिका ने ईरानी ठिकानों पर हमले तेज किए थे और इसके बाद ईरान ने कई बार जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसी क्रम में IRGC ने कहा कि अमेरिकी नौसेना के सबसे ताकतवर कैरियर स्ट्राइक ग्रुप में शामिल USS Abraham Lincoln को उनकी सटीक मिसाइल और ड्रोन हमले का निशाना बनाया गया। ईरान के अनुसार इस हमले के बाद अमेरिकी जहाज को क्षेत्र से हटना पड़ा, जिससे अमेरिकी सैन्य अभियान पर असर पड़ा।

जाने अमेरिका ने ईरान के दावे पर क्या कुछ कहा

हालांकि अमेरिका ने Iran के इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। US Central Command (CENTCOM) ने सोशल मीडिया पर USS Abraham Lincoln की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि यह कैरियर स्ट्राइक ग्रुप अभी भी Operation Epic Fury में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहा है और पूरी तरह ऑपरेशनल है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक ईरान का यह दावा केवल प्रोपेगैंडा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के दावों और खंडनों से पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ सकता है, जिसका असर वैश्विक तेल बाजार और समुद्री सुरक्षा पर भी पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.