September 9, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

Hardeep Puri: पश्चिम एशिया संकट पर हरदीप पुरी ने लोकसभा में कही ये बात

Hardeep Puri

Hardeep Puri

Hardeep Puri: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने लोकसभा में कहा कि वर्तमान पश्चिम एशिया संकट दुनिया के ऊर्जा इतिहास में सबसे गंभीर समय है। उन्होंने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 प्रतिशत आवाजाही प्रभावित हुई है, लेकिन भारत ने पहले से ही पर्याप्त कच्चा तेल सुरक्षित कर लिया है। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि देश में पेट्रोल, डीजल और केरोसिन की कोई कमी नहीं है और भारतीय परिवारों की रसोई सुरक्षित है।

Hardeep Puri: एलपीजी और गैस आपूर्ति पर स्थिति

हरदीप पुरी ने कहा कि भारत में एलपीजी का उत्पादन 28 प्रतिशत बढ़ा है और रोज़ाना एलएनजी के कार्गो भारत पहुंच रहे हैं। सीएनजी सप्लाई 100 प्रतिशत जारी है और देश में गैस सिलेंडरों की किल्लत को लेकर किसी भी तरह के पैनिक की जरूरत नहीं है। मंत्री ने यह भी बताया कि भारत कनाडा, नार्वे और रूस से तेल आयात कर रहा है और गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं।

सावधानी और भविष्य की तैयारी

जानकारी के लिए बता दे कि केंद्रीय मंत्री Hardeep Puri ने जोर देकर कहा कि भारत इस संकट का कारण नहीं है, लेकिन इसके असर से बचना भी आसान नहीं। सरकार लगातार स्थिति पर नजर रख रही है और आम जनता पर असर कम करने के लिए हर संभव कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत पूरी तरह तैयार है और ऊर्जा आपूर्ति को बनाए रखने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं ताकि घरेलू जरूरतों पर संकट का असर न पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.