August 26, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

Rahul Gandhi का रायबरेली में मोदी सरकार पर बड़ा हमला! बोले “देश में….

Rahul Gandhi ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के Raebareli में आयोजित जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi, गृह मंत्री Amit Shah और बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि देश एक बड़े आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है और आने वाले महीनों में आम जनता को भारी महंगाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम तेजी से बढ़ेंगे, वहीं दाल-चावल जैसी जरूरी चीजें भी महंगी हो जाएंगी। राहुल गांधी ने किसानों की चिंता जताते हुए कहा कि भविष्य में खाद की कमी भी देखने को मिल सकती है।

Rahul Gandhi: जाने राहुल गाँधी ने अपने भाषण में क्या कुछ कहा

राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि मोदी सरकार देश की संपत्तियों को निजी हाथों में सौंप रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पब्लिक सेक्टर को कमजोर कर दिया और बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया। कांग्रेस नेता ने कहा कि संविधान ने देश के लोगों को आरक्षण, रोजगार और वोट का अधिकार दिया, लेकिन मौजूदा सरकार इन अधिकारों को कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि करोड़ों लोगों के वोट काटने की कोशिश की जा रही है और लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। राहुल गांधी ने जनता से संविधान की रक्षा करने की अपील करते हुए कहा कि यह देश के लोगों की आवाज और अधिकारों का प्रतीक है।

महंगाई और बेरोजगारी पर राहुल गाँधी ने सरकार को घेरा

सभा के दौरान Rahul Gandhi ने महंगाई और बेरोजगारी को देश की सबसे बड़ी समस्या बताया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को सोना खरीदने और विदेश यात्रा से बचने की सलाह देती है, जबकि खुद आलीशान विमानों में विदेश यात्राएं करती है। राहुल गांधी ने लोगों से सवाल करते हुए कहा कि जब संविधान और जनता के अधिकारों पर हमला होता है तो लोग चुप क्यों रहते हैं। रायबरेली की इस जनसभा को कांग्रेस के लिए राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है, क्योंकि पार्टी लगातार महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.