PM Modi ने शनिवार को आयोजित 19वें रोजगार मेले के दौरान देशभर के 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। यह मेगा रोजगार कार्यक्रम भारत के 47 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नौकरी के अवसर दिए गए। इनमें रेलवे, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग जैसे प्रमुख संस्थान शामिल हैं। इस पहल के तहत हजारों युवाओं ने एक ही दिन में सरकारी सेवा में अपने करियर की शुरुआत की, जिससे देश की भर्ती प्रक्रिया को गति और पारदर्शिता मिलने का दावा किया जा रहा है।
PM Modi: जाने कार्यक्रम में पीएम मोदी ने क्या कुछ कहा
प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा कि हाल ही में उनकी पांच देशों की यात्रा के दौरान वैश्विक कंपनियों और नेताओं के साथ हुई चर्चाओं से यह स्पष्ट हुआ है कि पूरी दुनिया भारत की विकास यात्रा और तकनीकी प्रगति को लेकर अत्यंत उत्साहित है। उन्होंने कहा कि आज वैश्विक साझेदार भारत के साथ जुड़कर आगे बढ़ना चाहते हैं, जिससे देश में रोजगार और निवेश के नए अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकार का लक्ष्य केवल नौकरियां देना ही नहीं, बल्कि युवाओं के कौशल विकास और क्षमता निर्माण पर भी समान रूप से ध्यान देना है, ताकि वे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें और भारत के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
जाने क्या है रोज़गार मेला
Rozgar Mela को केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिसके तहत बीते कुछ वर्षों में लाखों रिक्त पदों को भरने और भर्ती प्रक्रिया को तेज करने पर जोर दिया गया है। सरकार का मानना है कि इस तरह के रोजगार मेले न केवल युवाओं को त्वरित रोजगार उपलब्ध कराते हैं, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था को भी मजबूत करते हैं। लगातार आयोजित हो रहे इन मेलों के माध्यम से केंद्र सरकार विभिन्न विभागों में भर्ती प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में काम कर रही है, जिससे देश के युवाओं के लिए स्थिर और सुरक्षित करियर के अवसर सुनिश्चित हो रहे हैं।