Sainik School Recruitment 2026: सैनिक स्कूल में PGT, TGT समेत कई पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
Sainik School Recruitment 2026
Sainik School Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए Sainik School Sambalpur Recruitment 2026 में आवेदन का मौका है। सैनिक स्कूल संबलपुर, ओडिशा ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में PGT, TGT, PEM/PTI कम मैट्रन, आर्ट मास्टर, लैब असिस्टेंट और LDC के पद शामिल हैं। कुछ पद नियमित तो कुछ संविदा आधार पर भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑफलाइन माध्यम से 7 सितंबर 2026 तक स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए भेज सकते हैं।
PGT और TGT समेत इन पदों पर होगी भर्ती
सैनिक स्कूल संबलपुर की भर्ती में PGT Physics, Chemistry, Biology, Mathematics और Computer Science के पद शामिल हैं। वहीं TGT में Social Science, General Science, Mathematics और English विषय के पद हैं। PGT Mathematics के 2 पद हैं, जबकि बाकी पदों पर एक-एक वैकेंसी है। नॉन-टीचिंग और संविदा पदों में PEM/PTI कम मैट्रन, Art Master, Biology Lab Assistant और Lower Division Clerk शामिल हैं। खास बात यह है कि Lab Assistant के लिए 12वीं पास और LDC के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता और उम्र सीमा क्या है?
Sainik School Teacher Vacancy में PGT पदों के लिए संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed या निर्धारित Integrated M.Ed योग्यता मांगी गई है। PGT Computer Science के लिए संबंधित तकनीकी डिग्री जरूरी है। TGT पदों के लिए निर्धारित विषय में चार वर्षीय Integrated Degree के साथ B.Ed और CTET Paper-2 या TET पास होना आवश्यक है। PGT के लिए उम्र 21 से 40 वर्ष और TGT के लिए 21 से 35 वर्ष निर्धारित है। अन्य पदों की आयु सीमा अलग-अलग है।
Written Exam के बाद Skill Test और Interview
Sainik School Sambalpur Vacancy 2026 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, Skill/Practical Test और Interview के आधार पर किया जाएगा। संविदा पदों के लिए भी यही चयन प्रक्रिया रखी गई है। नियमित PGT पदों पर चयनित उम्मीदवारों को Pay Level-8 के तहत ₹47,600 से ₹1,51,100 तक वेतन मिलेगा, जबकि TGT के लिए Pay Level-7 में ₹44,900 से ₹1,42,400 तक वेतन निर्धारित है। अन्य पदों पर भी अलग-अलग मासिक वेतन मिलेगा।
आवेदन फीस और कैसे करें अप्लाई?
इस भर्ती में General और OBC उम्मीदवारों के लिए ₹500 आवेदन शुल्क, जबकि SC और ST उम्मीदवारों के लिए ₹250 फीस निर्धारित है। शुल्क जमा करने के बाद आवेदन फॉर्म, जरूरी दस्तावेज और फीस रसीद को डाक के माध्यम से सैनिक स्कूल संबलपुर भेजना होगा। आवेदन प्रिंसिपल, सैनिक स्कूल संबलपुर, पीओ-बसंतपुर, पीएस-बुर्ला, जिला संबलपुर, ओडिशा-768025 के पते पर भेजना होगा। भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए 9692200674 पर संपर्क किया जा सकता है।
