BRICS Summit 2026: दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की तैयारी पूरी, PM मोदी की शी जिनपिंग समेत कई नेताओं से मुलाकात
BRICS Summit 2026
BRICS Summit 2026: राजधानी दिल्ली में BRICS Summit 2026 को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 12 और 13 सितंबर को होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में दुनिया की बदलती राजनीति, ग्लोबल गवर्नेंस और मल्टीलेटरलिज्म जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा पश्चिम एशिया और यूक्रेन में जारी संघर्षों के प्रभाव पर भी BRICS देशों के नेता विचार-विमर्श करेंगे। इस बार भारत BRICS की अध्यक्षता कर रहा है और सम्मेलन के एजेंडे में ग्लोबल साउथ को खास महत्व दिया गया है।
BRICS Summit 2026 में ग्लोबल साउथ पर रहेगा खास फोकस
BRICS Summit 2026 के दौरान भारत की कोशिश ग्लोबल साउथ से जुड़े देशों की चुनौतियों को प्रमुखता देने की है। युद्ध और तनाव के कारण विकासशील देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर को कम करने के लिए व्यावहारिक समाधान तलाशने पर जोर रहेगा। खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और सप्लाई चेन को मजबूत करना भी सम्मेलन के अहम मुद्दों में शामिल रहेगा। यूक्रेन और पश्चिम एशिया के संघर्षों से ऊर्जा कीमतों, खाद्य आपूर्ति और वैश्विक व्यापार पर पड़ने वाले दबाव पर भी चर्चा होगी।
BRICS Summit 2026 के पहले दिन PM मोदी की कई अहम बैठकें
12 सितंबर को BRICS Summit 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कई देशों के शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकों का व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। सुबह 10 बजे हैदराबाद हाउस में इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ उनकी बैठक प्रस्तावित है। इसके बाद 10:30 बजे मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, 11 बजे अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और 11:30 बजे वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग के साथ मुलाकात होगी। इन बैठकों में आधिकारिक फोटो सेशन भी रखा गया है।
BRICS Summit 2026 में ईरान के राष्ट्रपति से भी मुलाकात
BRICS Summit 2026 के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्रपति भवन में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ भी बैठक निर्धारित है। यह मुलाकात सुबह 11:30 बजे होगी। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत और ईरान के शीर्ष नेतृत्व की यह बातचीत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बातचीत में पश्चिम एशिया की स्थिति के साथ ऊर्जा आपूर्ति और व्यापारिक संपर्कों से जुड़े मुद्दों पर भी नजर रहेगी।
BRICS Summit 2026 में शी जिनपिंग से मिलेंगे PM मोदी
शनिवार शाम 5:45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ भारत मंडपम में बैठक करेंगे। इस बैठक का आधिकारिक फोटो सेशन नहीं होगा। PM मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात को BRICS Summit 2026 की अहम द्विपक्षीय बैठकों में शामिल किया जा रहा है। भारत और चीन के बीच सीमा, व्यापार और क्षेत्रीय स्थिरता से जुड़े मुद्दे महत्वपूर्ण रहे हैं। भारत की कोशिश BRICS के मंच के जरिए विकास, आर्थिक सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा और मजबूत सप्लाई चेन जैसे मुद्दों पर साझा रणनीति तैयार करने की है।
