जामिया मिल्लिया इस्लामिया में खाने को लेकर विवाद बढ़ा, हॉस्टल के भोजन में छिपकली मिलने पर छात्रों का प्रदर्शन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मेस के खाने की गुणवत्ता को लेकर शुरू हुआ विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। 11 सितंबर को J&K गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने मेस व्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता के खिलाफ दोबारा प्रदर्शन शुरू किया। इसके अगले दिन 12 सितंबर को जामिया स्कूल के सैकड़ों छात्र भी कुलपति कार्यालय के बाहर पहुंच गए। छात्रों के प्रदर्शन की वजह स्कूल हॉस्टल के भोजन में छिपकली मिलने की घटना बताई गई। छात्रों ने साफ भोजन और प्रशासनिक जवाबदेही की मांग उठाई।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया: J&K गर्ल्स हॉस्टल में भी प्रदर्शन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के J&K गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने 11 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे मेस व्यवस्था और खाने की गुणवत्ता को लेकर दोबारा प्रदर्शन शुरू किया। AISA JMI ने इस आंदोलन को समर्थन दिया। संगठन का आरोप है कि इससे पहले हुए विरोध के दौरान प्रशासन ने छात्राओं की कुछ मांगें लिखित रूप से स्वीकार की थीं, लेकिन बाद में उन पर अमल नहीं किया गया। AISA के मुताबिक, 11 सितंबर को सुबह नाश्ता उपलब्ध नहीं कराया गया और दोपहर का भोजन भी निर्धारित समय पर नहीं मिला।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में फूड वेंडर को लेकर नाराजगी
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में विवाद का एक प्रमुख मुद्दा फूड वेंडर भी है। AISA का आरोप है कि जिस वेंडर को हटाने की मांग छात्राएं लगातार कर रही हैं, उसे हटाने के बजाय नाम बदलकर फिर भोजन आपूर्ति का काम दिया गया। संगठन के अनुसार, संबंधित फूड वेंडर को 2023 से J&K गर्ल्स हॉस्टल में भोजन का ठेका मिलता रहा है। AISA का यह भी आरोप है कि प्रदर्शन में शामिल और मीडिया के सामने अपनी बात रखने वाली कुछ छात्राओं को प्रशासनिक स्तर पर परेशान किया गया।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया: Centenary Gate की लाइट पर भी सवाल
प्रदर्शन के दौरान जामिया मिल्लिया इस्लामिया की प्रॉक्टोरियल टीम की भूमिका को लेकर भी AISA ने सवाल उठाए। संगठन का आरोप है कि प्रदर्शन कर रही छात्राओं पर दबाव बनाने के लिए Centenary Gate की लाइट बंद कर दी गई। छात्राओं ने मेस में केवल महिला कर्मचारियों की मौजूदगी सुनिश्चित करने की मांग भी रखी। इसके अलावा मौजूदा फूड वेंडर का ठेका रद्द करने, हॉस्टल की Provost और Warden के इस्तीफे तथा प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ किसी तरह की witch hunting या प्रशासनिक टारगेटिंग नहीं किए जाने की मांग की गई।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में साफ भोजन और जवाबदेही की मांग
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में J&K गर्ल्स हॉस्टल के विरोध के बीच स्कूल हॉस्टल के भोजन में छिपकली मिलने की घटना ने खाने की गुणवत्ता का मुद्दा और बढ़ा दिया है। जामिया स्कूल के सैकड़ों छात्रों ने कुलपति कार्यालय के बाहर पहुंचकर साफ भोजन और प्रशासनिक जवाबदेही की मांग उठाई। AISA ने प्रशासन से प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगों को तत्काल सुनने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। संगठन का आरोप है कि छात्रों को साफ और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने में प्रशासन लगातार विफल रहा है।
