दिल तो बच्चा है जी ये लाइन तब और सटीक लगती है । जब आप विराट कोहली को जीत के बाद अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ खुलकर हँसते हुए देख लें। हाल ही में RCB की धमाकेदार जीत के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लखनऊ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां दोनों का क्यूट और खिलखिलाता अंदाज़ अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एयरपोर्ट पर नजर आई ‘विरुष्का’ की खास केमिस्ट्री
एयरपोर्ट पर जैसे ही दोनों कपल बाहर निकले, कैमरे उन पर टिक गए। विराट सफेद शर्ट और भूरे ट्राउज़र में हमेशा की तरह डैशिंग लग रहे थे, वहीं अनुष्का नीली शर्ट और डेनिम जीन्स में बेहद फ्रेश और कूल लुक में नजर आईं।दोनों ने सुरक्षा कर्मियों से मुस्कुराते हुए बात की, लेकिन जिस पल ने सभी का ध्यान खींचा, वो था जब विराट कोहली ज़ोर-ज़ोर से ठहाके लगाकर हँसने लगे और अनुष्का शर्मा भी उनके साथ उसी अंदाज़ में हँस पड़ीं। ये पल इतना नेचुरल और प्यारा था कि फैंस के चेहरों पर भी मुस्कान आ गई।
यह भी पढ़ें : उदित राज का बड़ा बयान, शशि थरूर को बताया भाजपा का ‘सुपर प्रवक्ता’
विराट और अनुष्का सिर्फ कपल नहीं, एक एहसास
क्रिकेट और बॉलीवुड के इस सबसे चर्चित कपल की बॉन्डिंग और सहजता हर बार दिल जीत लेती है। एयरपोर्ट पर भी दोनों जिस तरह एक-दूसरे को समझते और एन्जॉय करते नजर आए, वो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था।यह प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है। फैंस ने कमेंट्स में लिखा इनकी केमिस्ट्री को कोई मैच नहीं कर सकता विराट को इतनी मासूम हँसी में देखना रिफ्रेशिंग है।
RCB की जीत और विराट का मूड
RCB की ताजा जीत के बाद विराट का ये चहकता अंदाज़ दिखाता है कि वो सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि जिंदगी के हर मोड़ पर जीतने का हौसला रखते हैं। और जब साथ हो अनुष्का का, तो विराट का हर अंदाज़ बन जाता है वायरल! आपको कैसा लगा विराट और अनुष्का का ये एयरपोर्ट वाला मोमेंट?

संबंधित पोस्ट
Ind vs Pak: T20 World Cup 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान में बवाल
Virat Kohli के लिए मोहम्मद कैफ ने बांधे तारीफो के पुल! कहा ‘अगर विराट….
IPL 2026: Shahrukh Khan की टीम KKR पर BCCI ने कसा सिकंजा!