August 22, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

Bihar: सम्राट चौधरी की सरकार में निशांत कुमार बनेंगे मंत्री? जाने पूरी खबर

Bihar: बिहार की सियासत में इन दिनों निशांत कुमार को लेकर चर्चाएं तेज हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से पहले यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। इससे पहले उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलें भी खूब चली थीं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जदयू में शामिल होने के बाद निशांत कुमार ने खुद किसी पद में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी और फिलहाल वे बिहार को समझने के लिए यात्रा पर हैं।

Bihar: जाने क्या हो रही है चर्चाएँ ?

सूत्रों के मुताबिक, जनता दल यूनाइटेड के भीतर इस बात की संभावना काफी कम मानी जा रही है कि निशांत कुमार को अभी मंत्री बनाया जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि जब उन्हें पहले डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा थी, तब मंत्री पद स्वीकार करना राजनीतिक रूप से “एक कदम पीछे” माना जाएगा। इसके अलावा, निशांत खुद भी पहले राज्य की सामाजिक-राजनीतिक स्थिति को समझने की बात कह चुके हैं, जिससे संकेत मिलता है कि वे जल्दबाजी में कोई पद लेने के पक्ष में नहीं हैं।

जदयू में चल रही है ये बड़ी चर्चाएं

जदयू के अंदरखाने में भी इस मुद्दे पर कोई ठोस चर्चा सामने नहीं आई है। पार्टी नेताओं का कहना है कि अंतिम फैसला पूरी तरह नीतीश कुमार के हाथ में है और अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है। फिलहाल Bihar में यह मुद्दा ज्यादा सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स तक ही सीमित नजर आ रहा है। ऐसे में साफ है कि निशांत कुमार का मंत्रिमंडल में शामिल होना अभी तय नहीं, बल्कि संभावनाओं और अटकलों का हिस्सा भर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.