Sanjay Singh
Sanjay Singh: दिल्ली में आम आदमी पार्टी से सांसद संजय सिंह ने एसआईआर और भाजपा के खिलाफ एक बड़ी प्रतिक्रिया दी है। बता दे कि आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग और PM Modi पर भी एक बड़ा दावा किया है। जिसके बाद से ही सियासी हलचल तेज़ हो गई है। बता दे कि आम आदमी पार्टी से सांसद संजय सिंह ने आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव पर भी एक बड़ी बात कही है। साथ ही भाजपा पर वोट चोरी और वोटों मेें हेरा फेरी का आरोप भी लगाया है। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। पूरी जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।
Sanjay Singh ने दिल्ली चुनाव में फर्जीवाड़े का किया दावा
जानकारी के लिए बता दे कि आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव से पहले 42 हज़ार वोट हटा दिए गए। संजय सिंह ने बताया कि बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग एप्लिकेशन देकर 10 हज़ार वोट कटवाए। इसके अलावा, कुछ मंत्रियों के घरों में भी गड़बड़ियां हुईं, जैसे कि 33-33 वोट जोड़ दिए गए। इसके अलावा संजय सिंह ने चुनाव आयोग पर भी फर्जीवाड़े का आरपो लगाया है। आइए जानते है चुनाव आयोग पर संजय सिंह ने क्या कुछ कहा।
पीएम मदी पर संजय सिंह ने लगाए ये गंभीर आरोप
संजय सिंह ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि चुनाव आयोग इस मामले में बिल्कुल निष्क्रिय है और इसके पीछे PM Modi का हाथ है। Sanjay Singh ने बताया कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी मनमाने ढंग से अपने वोट बढ़ा सकती है और विरोधियों के वोट घटा सकती है। सांसद संजय सिंह ने जनता और राजनीतिक पार्टियों से अपील की कि इस गंभीर समस्या पर विचार किया जाए और एसआईआर प्रक्रिया के दुरुपयोग को रोका जाए। उनका कहना है कि इसे रोकना देश के लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है।
