CBI

CBI ने की Actor Vijay से पूछताछ! यहाँ जाने पूरी खबर…

CBI: फिल्म जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। साउथ इंडस्ट्री के जाने माने मशहूर कलाकार और टीवीके प्रमुख विजय से सीबीआई ने पूछताछ की है। जिसके बाद से ही सियासी हलचल तेज़ हो गई है। जानकारी के लिए बता दे कि सीबीआई द्वारा पूछताछ के लिए विजय दिल्ली आए है। जिसके बाद से ही ये खबर लोगों के बीच सुर्खियों में लगातार बना हुआ है। और इतना ही नही रैली के दौरान हुई उस भगदड़ को लेकर विजय ने सीबीआई से एक बड़ी और अहम बात भी कही है। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। तो अधिक और सटीक जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

CBI जाँच में विजय ने दिया ये बड़ा बयान

जानकारी के लिए बता दे कि CBI ने सात घंटे तक तमिल सुपरस्टार और TVK के प्रमुख विजय से पूछताछ की! वहीं अगर बात मामले की करें तो ये मामला करूर की वो रैली का है, जहां भगदड़ मची और साथ ही उस भगदड़ ने 41 निर्दोष लोगो ने अपनी जान गवा दी है। जिसके बाद से ही सवाल उठते आ रहे है कि क्या ये सिर्फ एक हादसा था या फिर लापरवाही की इंतहा? CBI के सामने Actor Vijay ने दावा किया है कि “मेरी पार्टी ज़िम्मेदार नहीं”, “TVK के कार्यकर्ता दोषी नहीं”,“कानून-व्यवस्था संभालना पुलिस की जिम्मेदारी थी” विजय कहते हैं कि मैं हालात बिगड़ते देख कार्यक्रम छोड़कर चला गया ताकि और मौतें न हों! लेकिन सवाल ये है कि जब भीड़ बेकाबू हो रही थी और तो इंतज़ाम क्यों नाकाम हुए?

जाने क्या है राजनीतिक आरोप

वहीं CBI अब वीडियो फुटेज खंगाल रही है. हर फ्रेम, हर सेकंड, ताकि पता चले कि गलती किसकी थी? और इसी बीच पूर्व IPS अधिकारी संजय सहाय का बड़ा बयान! उन्होंने इसे बताया“atrocious crowd management” यानि भीड़ प्रबंधन की घोर नाकामी! और राजनीति?  वो भी पूरी ताकत से मैदान में! DMK पर आरोप है राजनीतिक साज़िश का है और अब एक और विवाद है. मुंबई में BMC चुनाव से पहले राज ठाकरे का पुराना नारा फिर ज़िंदा! “हटाओ लुंगी, बजाओ पुंगी!” सवाल ये है कि क्या भाषा और पहचान की आग फिर से भड़काई जा रही है? क्या चुनाव जीतने के लिए समाज को बांटा जा रहा है? आज हम पूछते हैं कि 41 मौतों का जिम्मेदार कौन?  लापरवाही या साज़िश? और क्या राजनीति अब इंसानी जान से ऊपर है?

Share

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *