August 24, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले सनी देओल पहुंचे पटना साहिब गुरुद्वारा, बेटे करण देओल के साथ टेका माथा

बंटवारा 1947

बंटवारा 1947

बंटवारा 1947: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता सनी देओल अपनी आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले सनी देओल अपने बेटे करण देओल के साथ तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेका और गुरु का आशीर्वाद लिया। इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कीं, जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं।

सनी देओल ने बेटे करण देओल के साथ किए तख्त श्री हरिमंदिर जी के दर्शन

सनी देओल ने बेटे करण देओल के साथ एक जॉइंट पोस्ट साझा किया है। तस्वीरों में दोनों तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब में श्रद्धापूर्वक माथा टेकते, गुरु का आशीर्वाद लेते और प्रसाद ग्रहण करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सनी देओल ने लिखा कि इस पवित्र स्थान पर प्रार्थना कर वह स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “श्री गुरु गोविंद सिंह जी की पवित्र जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब जाकर सचमुच खुद को धन्य महसूस करता हूं।

Read More: Pushkar में निकली 1800 मीटर लंबी लहरिया पगड़ी यात्रा, आस्था और संस्कृति का दिखा भव्य संगम

फिल्म के प्रमोशन के लिए बिहार पहुंचे हैं सनी और करण

बता दें कि सनी देओल और करण देओल अपनी आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के सिलसिले में बिहार पहुंचे हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें एक परिवार की जिंदगी बंटवारे, दर्द और पलायन के बीच पूरी तरह बदल जाती है।

फिल्म की स्टार कास्ट

सनी देओल के अलावा फिल्म में प्रीति जिंटा, शबाना आज़मी, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए प्रीति जिंटा करीब आठ साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म में वह सनी देओल की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं।

कब रिलीज होगी ‘बंटवारा 1947’?

फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। करीब 30 साल बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर साथ काम कर रही है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपरणा पुरोहित ने आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.