September 24, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

बिग बॉस 20: मैरी कॉम बनीं नई कैप्टन, रीति ने सुनाई टूटी लव स्टोरी; घर में जमकर हुआ हंगामा

बिग बॉस 20

बिग बॉस 20

बिग बॉस 20 का घर इन दिनों इमोशन्स और विवादों से भरा नजर आ रहा है। बुधवार के एपिसोड में मैरी कॉम अपनी जिंदगी के संघर्षों को याद कर भावुक होती दिखीं। उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया था, जब उन्होंने सब कुछ छोड़ने का मन बना लिया था। मैरी ने कहा कि उन्होंने बहुत कुछ सहा, लेकिन कभी रोई नहीं। इसी दौरान आम्रपाली ने उन्हें समझाने की कोशिश की और कहा कि उन्हें लगता है कि उनके पास सभी को चुप करवाने का ही एक काम रह गया है।

मैरी कॉम बनीं घर की नई कैप्टन

बिग बॉस 20 के बुधवार के एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क भी देखने को मिला। घर में काजी तौकीर और यंग डीएसए के बीच टीम बनती है। इसके बाद यंग की टीम लगातार तीन राउंड जीतती है। टास्क के नतीजे के बाद मैरी कॉम घर की नई कैप्टन बन जाती हैं। टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त बहसबाजी भी देखने को मिली। कैप्टेंसी टास्क ने घर के माहौल को और ज्यादा गर्म कर दिया।

रीति ने सुनाई ढाई साल की सिचुएशनशिप की कहानी

बिग बॉस 20 में मनोज तिवारी की बेटी रीति ने अपनी लव लाइफ को लेकर भी खुलकर बात की। रीति ने बताया कि जब वह किसी के साथ रिलेशनशिप में थीं, तब उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें अपने बेस्ट फ्रेंड से प्यार है। उन्होंने अपनी ढाई साल की सिचुएशनशिप का जिक्र करते हुए बताया कि आखिर में उस लड़के ने उनसे कहा कि दोनों के बीच कुछ नहीं है और वह किसी और के साथ जा सकती हैं। रीति ने कहा कि इस बात से उनका दिल टूट गया था।

लव और यंग की बहस में आम्रपाली ने किया बीच-बचाव

एपिसोड में बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट लव और यंग के बीच भी झगड़ा देखने को मिला। दोनों के बीच बहस बढ़ने पर आम्रपाली ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की। आम्रपाली ने कहा कि उन्हें सुबह-सुबह इस तरह नहीं लड़ना चाहिए। हालांकि, इसके बाद घर का माहौल एक बार फिर गरमा गया और आम्रपाली की अरशिफा के साथ बहस शुरू हो गई।

अरशिफा ने आम्रपाली और यंग को कहा ‘बुली गैंग’

बिग बॉस 20 के इस एपिसोड में आम्रपाली और अरशिफा के बीच हुई बहस भी चर्चा में रही। अरशिफा ने आम्रपाली और यंग को ‘बुली गैंग’ का टैग दिया। इस पर आम्रपाली ने सवाल किया कि ‘बुली’ शब्द का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है। जवाब में अरशिफा ने कहा कि लोग झुंड में आते हैं और झुंड में ही चले जाते हैं। इस बहस के साथ एपिसोड में इमोशनल पल, कैप्टेंसी टास्क और कंटेस्टेंट्स के बीच टकराव एक साथ देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.