अनाहत सिंह लंदन स्क्वाश क्लासिक में शानदार जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में
अनाहत सिंह लंदन स्क्वाश क्लासिक
अनाहत सिंह लंदन स्क्वाश क्लासिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। भारत की युवा स्क्वाश खिलाड़ी और महिला विश्व नंबर 20 अनाहत ने बेल्जियम की वर्ल्ड नंबर 11 नेले गिलिस को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से शिकस्त दी। 1,44,000 डॉलर इनामी राशि वाले पीएसए गोल्ड इवेंट के दूसरे दौर में अनाहत ने आठवीं वरीयता प्राप्त गिलिस को 13-11, 4-11, 11-8 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।
अनाहत सिंह ने 39 मिनट के रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी
अनाहत सिंह लंदन स्क्वाश क्लासिक के इस मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए 39 मिनट तक कोर्ट पर संघर्ष करती रहीं। यह टूर पर अनाहत और नेले गिलिस के बीच पहली भिड़ंत थी। अनाहत ने पहला गेम 13-11 से अपने नाम किया, जबकि गिलिस ने दूसरे गेम में 11-4 से वापसी की। निर्णायक तीसरे गेम में भारतीय खिलाड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए 11-8 से जीत दर्ज की और क्वार्टर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया।
2021 के बाद पहली भारतीय महिला
18 वर्षीय अनाहत सिंह अनाहत सिंह लंदन स्क्वाश क्लासिक में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने के साथ एक खास उपलब्धि हासिल करने में सफल रहीं। वह 2021 के बाद पीएसए गोल्ड-लेवल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। अनाहत ने शानदार रणनीति के साथ नेले गिलिस को कोर्ट के पिछले हिस्से में बनाए रखा और ‘टी’ यानी कोर्ट के केंद्र पर अपना दबदबा कायम रखा। फ्रंट कॉर्नर पर उनके सटीक शॉट भी जीत में अहम साबित हुए।
क्वार्टर फाइनल में शिवसंगरी सुब्रमण्यम से होगी टक्कर
अनाहत सिंह लंदन स्क्वाश क्लासिक के अगले दौर में अब शिवसंगरी सुब्रमण्यम से भिड़ेंगी। शिवसंगरी ने अपने मुकाबले में नार्डिन गारस को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। शिवसंगरी 2024 की विजेता भी रह चुकी हैं और दो साल पहले इसी वेन्यू पर उन्होंने बड़ा खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में क्वार्टर फाइनल में अनाहत और शिवसंगरी के बीच मुकाबला बेहद अहम रहने वाला है।
लंदन स्क्वाश क्लासिक में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन
लंदन स्क्वाश क्लासिक में अन्य भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबलों के भी नतीजे सामने आए हैं। पुरुषों के पहले दौर में वर्ल्ड नंबर 42 रमित टंडन ने कतर के अब्दुल्ला अल-तमीमी को 11-6, 11-7 से हराया। वहीं, वर्ल्ड नंबर 38 वीर चोत्रानी को स्विट्जरलैंड के बेहतर रैंकिंग वाले यानिक विल्हेल्मी के खिलाफ 9-11, 9-11 से हार का सामना करना पड़ा। फिलहाल, अनाहत सिंह लंदन स्क्वाश क्लासिक में अपनी शानदार जीत के बाद भारतीय स्क्वाश प्रशंसकों की उम्मीदों का केंद्र बनी हुई हैं।
