Category: मनोरंजन

  • मनोज कुमार मेरे पिता जैसे थे,सनी देओल ने सुनाई धर्मेंद्र और मनोज कुमार की अनसुनी यादें

    मनोज कुमार मेरे पिता जैसे थे,सनी देओल ने सुनाई धर्मेंद्र और मनोज कुमार की अनसुनी यादें

    दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, जहां वे अपनी आने वाली फिल्म ‘जाट’ के प्रमोशन के लिए रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह और पूरी टीम के साथ मौजूद थे, सनी ने अपने दिल की बात मीडिया के सामने रखी।

    मनोज जी हमारे लिए हमेशा पिता समान रहे हैं”

    सनी देओल ने कहा, पापा और मनोज जी इंडस्ट्री में साथ थे। बचपन से ही मैंने उन्हें साथ देखा है। उनका रिश्ता बहुत गहरा था। उन्होंने जो फिल्में कीं वो भारत के बारे में थीं, देशभक्ति से भरी हुई थीं। असली देशभक्ति के सिलसिले की शुरुआत वहीं से हुई थी।

    यह भी पढ़ें : भीड़ में श्रीलीला का हाथ खींचा फैन, डर से कांपी एक्ट्रेस, कार्तिक आर्यन रह गए देखते

    संघर्ष के दिनों की कहानी

    दिल्ली रवाना होने से पहले धर्मेंद्र ने अपने बेटे सनी को एक पुरानी बात याद दिलाई। पापा ने बताया कि शुरुआती दिनों में जब वे मनोज जी के साथ थे, तो दोनों संघर्ष कर रहे थे। जेब में पैसे नहीं होते थे। जब मनोज जी के पास पैसे होते और वे कपड़े खरीदने जाते, तो पापा से कहते, आ ले ले धरम, तू भी ले ले दो कमीज़ान।  यह सुनकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं।

    वो जमाना वापस नहीं आ सकता”

    सनी ने भावुक होते हुए कहा, उन दोनों का रिश्ता बेहद प्यारा था। वो जो दौर था, वो सच्चा  सरल और दिल से जुड़ा हुआ था। अब ऐसा समय शायद कभी वापस नहीं आएगा।

    मनोज कुमार वो नाम जो भारतबन गया

    सनी देओल की इस भावुक बातचीत ने एक बार फिर मनोज कुमार की याद दिला दी – वो अभिनेता जिनकी फिल्में ‘भारत’ की आत्मा बन गई थीं। चाहे ‘उपकार’ हो या  पूरब और पश्चिम’, उन्होंने सिनेमा के ज़रिए देशभक्ति को जिया।

  • भीड़ में श्रीलीला का हाथ खींचा फैन, डर से कांपी एक्ट्रेस, कार्तिक आर्यन रह गए देखते

    भीड़ में श्रीलीला का हाथ खींचा फैन, डर से कांपी एक्ट्रेस, कार्तिक आर्यन रह गए देखते

    बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और साउथ की फेमस एक्ट्रेस श्रीलीला इन दिनों अनुराग बसु की अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। अफवाहों की मानें तो ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि “आशिकी 3” हो सकती है। हालांकि अभी फिल्म के टाइटल पर मुहर नहीं लगी है, लेकिन अनाउंसमेंट वीडियो पहले ही फैंस का दिल जीत चुका है।

    वीडियो में दिखा चौंकाने वाला पल

    इसी बीच शूटिंग सेट से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रीलीला और कार्तिक किसी भीड़ में मौजूद हैं। तभी अचानक एक फैन श्रीलीला का हाथ खींच लेता है। इस हरकत से एक्ट्रेस इतनी डर जाती हैं कि सहम सी जाती हैं। वहीं कार्तिक आर्यन इस सबको देखकर हैरान रह जाते हैं, लेकिन वो पल इतना फुर्तीला था कि कुछ कर पाना मुश्किल था।

    यह भी पढ़ें : फिर लौटेगी ‘तुलसी’ की कहानी! ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ बन सकती है वेब सीरीज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव?

    भीड़ का बेकाबू जोश या सुरक्षा में चूक?

    इस घटना ने एक बार फिर सेलेब्स की सिक्योरिटी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे बड़े स्टार्स के साथ शूटिंग के दौरान भी अगर इस तरह की घटनाएं होती हैं, तो फैंस की दीवानगी कभी-कभी असहज और खतरनाक भी हो सकती है।

    फैंस की प्रतिक्रिया – हद है ये

    वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा – “फैन होना ठीक है ।  लेकिन ये हरकत नहीं! वहीं दूसरे ने कहा – “कार्तिक के पीछे ऐसा हो गया और उन्हें भनक भी नहीं लगी ।

  • फिर लौटेगी ‘तुलसी’ की कहानी! ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ बन सकती है वेब सीरीज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव?

    फिर लौटेगी ‘तुलसी’ की कहानी! ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ बन सकती है वेब सीरीज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव?

    क्या एक बार फिर विरानी हाउसमें बजेगी शहनाई?

    टीवी की दुनिया का सबसे आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ अब OTT  की दुनिया में वापसी की तैयारी में है! और खास बात ये है कि इस सीरीज में फिर से नजर आ सकती हैं आपकी फेवरेट ‘तुलसी विरानी’ यानी स्मृति ईरानी।

    एकता कपूर बना रही हैं बड़ा प्लान!

    मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर एक बार फिर इतिहास दोहराने की सोच रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, एकता ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ पर आधारित एक लिमिटेड वेब सीरीज लाने की प्लानिंग कर रही हैं। साल 2000 से 2008 तक टीवी पर चलने वाला यह शो 1,833 एपिसोड का रहा और लोगों की ज़िंदगी का हिस्सा बन गया था।

    यह भी पढ़ें : तलाक के बाद धनश्री का रियलिटी शो में धमाकेदार डेब्यू? ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए तैयार, ‘बिग बॉस’ को लेकर असमंजस

    क्या स्मृति ईरानी करेंगी वापसी?

    इस वेब सीरीज़ को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इसमें स्मृति ईरानी फिर से तुलसी के रोल में दिखाई देंगी?राजनीति में व्यस्त रहने के बावजूद, खबरें हैं कि वो इस खास प्रोजेक्ट को लेकर सकारात्मक रुख में हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो जल्द ही तुलसी और मिहिर एक बार फिर हमारी स्क्रीन पर लौट सकते हैं  इस बार डिजिटल अवतार में। ऑडियंस के लिए डबल ट्रीट! इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट देखने लायक है।

  • तलाक के बाद धनश्री का रियलिटी शो में धमाकेदार डेब्यू? ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए तैयार, ‘बिग बॉस’ को लेकर असमंजस

    तलाक के बाद धनश्री का रियलिटी शो में धमाकेदार डेब्यू? ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए तैयार, ‘बिग बॉस’ को लेकर असमंजस

    क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ और सोशल मीडिया सेंसेशन धनश्री वर्मा इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं — लेकिन इस बार वजह है उनके रियलिटी शो में एंट्री के चर्चे। सूत्रों के मुताबिक, धनश्री को कई बड़े प्रोडक्शन हाउसेज की ओर से रियलिटी शोज के ऑफर्स मिल रहे हैं। उन्होंने कुछ फॉर्मेट्स को लेकर बातचीत भी शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक उन्होंने किसी भी शो को लेकर फाइनल कमिटमेंट नहीं दिया है।

    खतरों के खिलाड़ीके लिए एक्साइटेड

    खबर है कि धनश्री को फिजिकल टास्क बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में हिस्सा लेने का ऑफर मिला है और इस शो को लेकर उनका रुख काफी पॉजिटिव है। धनश्री फिटनेस और डांस में हमेशा से एक्टिव रही हैं, ऐसे में यह शो उनके पर्सनालिटी से काफी मेल खाता है।

    यह भी पढ़ें : कर्मचारियों को कुत्तों जैसा ट्रीटमेंट, वीडियो वायरल

    बिग बॉसको लेकर उलझन में क्यों हैं धनश्री?

    वहीं दूसरी ओर, ‘बिग बॉस’ जैसे हाई-ड्रामा शो को लेकर वह कन्फ्यूजन में हैं।
    शो की टीम चाहती है कि वह घर में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात करें — खासकर युजवेंद्र चहल से शादी, रिलेशनशिप और हाल ही में हुए तलाक पर। लेकिन धनश्री इस बात को लेकर फिलहाल कम्फर्टेबल नहीं हैं ।क्योंकि वह अपनी पर्सनल लाइफ को एक हद तक ही पब्लिक करना चाहती हैं।

    क्या होगा धनश्री का अगला कदम?

    अब सबकी निगाहें इस पर हैं कि क्या धनश्री ‘बिग बॉस’ में अपने दिल के राज खोलेंगी या ‘खतरों के खिलाड़ी’ में स्टंट करती हुई नज़र आएंगी। जो भी हो फैंस को उनका रियलिटी टीवी में आना काफी एक्साइटिंग लग रहा है।

  • तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर, पंचतत्व में विलीन हुए ‘भारत कुमार’ मनोज कुमार

    तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर, पंचतत्व में विलीन हुए ‘भारत कुमार’ मनोज कुमार

    मुंबई हिंदी सिनेमा के ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार ने 4 अप्रैल को 87 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे देश और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।शनिवार को उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

    अंतिम यात्रा में उमड़ा सितारों का सैलाब

    मनोज कुमार का पार्थिव शरीर तिरंगे में लपेटकर मुंबई के जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट तक लाया गया। जहां उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सैकड़ों चाहने वालों और तमाम बॉलीवुड सितारों ने उनके अंतिम दर्शन किए।

    ये सितारे पहुंचे श्रद्धांजलि देने

    मनोज कुमार की अंतिम यात्रा में बॉलीवुड के कई बड़े नाम मौजूद रहे जिनमें शामिल हैं  धर्मेंद्र, रवीना टंडन,अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन,सलीम खान,अरबाज खान, राजपाल यादव, अनु मलिक, फराह खान, प्रेम चोपड़ा, जायद खान और बिंदू दारा सिंह, सभी ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    यह भी पढ़ें : मलाइका अरोड़ा की ड्रेस देख भड़के लोग,  सोशल मीडिया पर मचा बवाल

    भारत कुमारदेशभक्ति का दूसरा नाम

    मनोज कुमार ने अपने करियर में पूरब और पश्चिम,शहीद , क्रांति, रोटी कपड़ा और मकान जैसी देशभक्ति से लबरेज फिल्मों में अभिनय कर देश के करोड़ों दिलों को छुआ। उनकी छवि इतनी देशभक्त थी कि लोग उन्हें भारत कुमार कहने लगे थे।

    एक युग का अंत

    मनोज कुमार का जाना सिर्फ एक अभिनेता का जाना नहीं बल्कि एक पूरे दौर की विदाई है । जिसमें सिनेमा राष्ट्रभक्ति, मूल्य और सामाजिक संदेश का जरिया हुआ करता था।

  • बिग बॉस में जगह पाने को किया जादू, अब हुआ खुलासा

    बिग बॉस में जगह पाने को किया जादू, अब हुआ खुलासा

    सलमान खान के सुपरहिट रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ में आने का सपना हर दूसरा स्टार देखता है। लाखों लोग इस शो में पहुंचना चाहते हैं। लेकिन ये मंच हर किसी के लिए नहीं होता। पर क्या आपने कभी सुना है । कि कोई ‘बिग बॉस’ में एंट्री के लिए काले जादू का सहारा ले? जी हां यह दावा किसी और ने नहीं बल्कि खुद एक कंटेस्टेंट ने किया है । और वो भी फेमस बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू के बेटे

    जान कुमार सानू का बड़ा खुलासा

    बिग बॉस 14  का हिस्सा रहे जान कुमार सानू ने हाल ही में एक चौंकाने वाला बयान दिया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि मैं ‘बिग बॉस’ में जाने को लेकर इतना गंभीर था । कि मैंने किसी के कहने पर काले जादू जैसी चीजों का भी सहारा लिया। उस वक्त मैं काफ़ी भ्रमित और मानसिक तनाव में था।

    यह भी पढ़ें : मलाइका अरोड़ा की ड्रेस देख भड़के लोग,  सोशल मीडिया पर मचा बवाल

    शोहरत की चाह में उठाया अजीब कदम

    जान का ये बयान सुनकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं – क्या वाकई में कोई स्टार किड भी इतने अनसिक्योर हो सकता है कि उसे ऐसे टोटकों की ज़रूरत पड़ जाए? जान ने माना कि वो अपनी पहचान बनाने को लेकर काफी फ्रस्ट्रेटेड थे। उन्होंने यह भी कहा कि बाद में उन्हें इस कदम पर पछतावा हुआ।

     फैन्स और सेलेब्स भी रह गए हैरान

    उनके इस खुलासे के बाद फैन्स के साथ-साथ कई सेलेब्स भी हैरानी जता रहे हैं। कुछ ने इसे ग्लैमर वर्ल्ड का कड़वा सच कहा, तो कुछ ने जान को बहादुरी से अपनी गलती कबूलने वाला बताया।

    बिग बॉससिर्फ शो नहीं, इमोशनल जर्नी है

    बिग बॉस ना सिर्फ एक रिएलिटी शो है । बल्कि कई लोगों के लिए करियर टर्निंग पॉइंट भी बन चुका है। ऐसे में उसमें जगह बनाने की कोशिशें भी कई बार हदें पार कर जाती हैं।

  • मलाइका अरोड़ा की ड्रेस देख भड़के लोग,  सोशल मीडिया पर मचा बवाल

    मलाइका अरोड़ा की ड्रेस देख भड़के लोग,  सोशल मीडिया पर मचा बवाल

    बॉलीवुड की फेमस अदाकारा मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी ड्रेस को लेकर चर्चा में आ गई हैं। 51 साल की उम्र में भी मलाइका का ग्लैमरस अंदाज़ यंग एक्ट्रेसेज़ को टक्कर देता है । लेकिन इस बार उनका फैशन सेंस सोशल मीडिया यूज़र्स को पसंद नहीं आया।

     वायरल हो रहा मलाइका का वीडियो

    दरअसल, मलाइका अरोड़ा हाल ही में एक रियलिटी शो की शूटिंग के लिए जाते समय स्पॉट हुईं। उन्होंने पैपराजी को जमकर पोज दिए। लेकिन इस दौरान उन्होंने जो शॉर्ट ड्रेस पहनी थी । उसी को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया।

     सोशल मीडिया पर आई मिली-जुली प्रतिक्रिया

    उनके वीडियो वायरल होते ही इंस्टाग्राम और ट्विटर पर लोगों ने जमकर कमेंट किए। जहां एक तरफ फैंस ने उनके कॉन्फिडेंस और फिटनेस की तारीफ की, वहीं दूसरी ओर कई यूज़र्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

    वही एक यूज़र्स ने कहा कि अरबाज़ खान ने इसको छोड़ दिया और शूरा खान से शादी कर ली। इसके खुद के बच्चे भी शरमा जाते होंगे – दूसरे यूजर का तंजइतनी उम्र में ये सब क्या फैशन है?

    यह भी पढ़ें : बड़े पर्दे पर देशभक्ति की मिसाल थे मनोज कुमार, इन 10 फिल्मों से लोगों में जगाया देश प्रेम

     फैंस भी आए समर्थन में

    हालांकि ट्रोलिंग के बीच मलाइका के फैंस भी पीछे नहीं रहे। कई यूज़र्स ने उनके स्टाइल और आत्मविश्वास की तारीफ करते हुए लिखा 51 की उम्र में इतनी फिटनेस और स्टाइल, इंस्पिरेशन हैं ये  मलाइका जैसी ग्रेस और कॉन्फिडेंस सबमें नहीं होता

    क्या कहती है जनता?

    मलाइका अरोड़ा कोई नई नाम नहीं हैं जब बात ट्रोलिंग की हो। लेकिन इस बार उनकी ड्रेस ने फिर एक बहस छेड़ दी है — क्या उम्र के साथ फैशन पर पाबंदी लगानी चाहिए? या फिर हर किसी को अपने पहनावे की आज़ादी होनी चाहिए? आप क्या सोचते हैं? क्या मलाइका का यह अंदाज़ सही था या ट्रोलर्स की बातों में दम है?

  • बड़े पर्दे पर देशभक्ति की मिसाल थे मनोज कुमार, इन 10 फिल्मों से लोगों में जगाया देश प्रेम

    बड़े पर्दे पर देशभक्ति की मिसाल थे मनोज कुमार, इन 10 फिल्मों से लोगों में जगाया देश प्रेम

    हिंदी सिनेमा में जब भी देशभक्ति की बात होती है, तो सबसे पहले नाम आता है मनोज कुमार का। शुक्रवार की सुबह भारतीय फिल्म जगत के लिए बेहद दुखद रही, जब यह खबर आई कि ‘भारत कुमार’ कहे जाने वाले मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी देशभक्ति से भरपूर फिल्मों ने भारतीय दर्शकों के दिलों में देश प्रेम की भावना जगाने में अहम भूमिका निभाई।

    मनोज कुमार ने न केवल बतौर अभिनेता बल्कि बतौर लेखक और निर्देशक भी कई शानदार देशभक्ति फिल्मों का निर्माण किया। आइए उनकी 10 बेहतरीन देशभक्ति फिल्में जानते हैं, जिन्होंने हर भारतीय के दिल में देश प्रेम का जज्बा भरा।

    1. शहीद (1965)

    भगत सिंह की जिंदगी पर आधारित यह फिल्म आज भी भारतीय सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ बॉयोपिक्स में गिनी जाती है। मनोज कुमार ने भगत सिंह का किरदार निभाकर सभी का दिल जीत लिया।

    2. उपकार (1967)

    ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे को पर्दे पर साकार करने वाली यह फिल्म देशभक्ति की मिसाल है। इसमें मनोज कुमार ने एक किसान और सैनिक दोनों की भूमिका निभाई थी।

    3. पूरब और पश्चिम (1970)

    इस फिल्म में मनोज कुमार ने भारतीय संस्कृति और मूल्यों को बेहद खूबसूरती से दर्शाया। फिल्म का गीत भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं” आज भी हर देशभक्त के दिल में गूंजता है।

    यह भी पढ़ें :जब मनोज कुमार ने शाहरुख खान और ‘ओम शांति ओम’ पर ठोका मानहानि का मुकदमा

    4. रोटी, कपड़ा और मकान (1974)

    यह फिल्म सामाजिक मुद्दों के साथ देशभक्ति की भावना को दर्शाती है। मनोज कुमार की इस फिल्म ने बेरोजगारी, गरीबी और भ्रष्टाचार जैसे विषयों को उठाया।

    5. क्रांति (1981)

    स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित यह फिल्म देशभक्ति की प्रेरणा देती है। इस फिल्म में मनोज कुमार के साथ दिलीप कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा और हेमा मालिनी जैसे दिग्गज कलाकार थे।

    6. दस नंबरी (1976)

    इस फिल्म में भी समाज में बदलाव और देश के लिए कुछ करने का संदेश दिया गया था।

    7. संतोषी मां (1975)

    धार्मिक आस्था पर आधारित यह फिल्म भी लोगों को भारतीय संस्कृति और मूल्यों के करीब ले गई।

    8. हिंदुस्तान की कसम (1973)

    यह फिल्म भारतीय सेना की बहादुरी और बलिदान को दर्शाती है।

    यह फिल्म एक फौजी की कहानी दिखाती है, जो अपने देश के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार रहता है।

    10. जय हिंद (1999)

    मनोज कुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत माता के प्रति प्रेम और समर्पण को दर्शाती है।

    निष्कर्ष

    मनोज कुमार ने अपने जीवन में केवल फिल्में नहीं बनाईं, बल्कि देशभक्ति को पर्दे पर जीवंत कर दिया। उनकी फिल्में आज भी हर भारतीय को प्रेरित करती हैं। भले ही वह अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका योगदान हमेशा अमर रहेगा। मनोज कुमार जी को श्रद्धांजलि!

  • जब मनोज कुमार ने शाहरुख खान और ‘ओम शांति ओम’ पर ठोका मानहानि का मुकदमा

    जब मनोज कुमार ने शाहरुख खान और ‘ओम शांति ओम’ पर ठोका मानहानि का मुकदमा

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनकी यादें  उनके देशभक्ति से भरे किरदार और उनके सिग्नेचर स्टाइल को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्हें लोग ‘भारत कुमार’ के नाम से जानते थे । और उनके नाम से ही उनकी छवि झलकती थी—एक ऐसा अभिनेता जो अपने सिद्धांतों के लिए जाना जाता था।

    जब मनोज कुमार ने लिया कानूनी एक्शन

    मनोज कुमार अपनी फिल्मों और विचारधारा के प्रति बेहद गंभीर थे। अगर उन्हें कोई चीज पसंद नहीं आती थी । तो वे खुलकर अपनी राय रखते थे। ऐसा ही एक मामला तब सामने आया जब उन्होंने शाहरुख खान और फिल्म ‘ओम शांति ओम’ (2007) के निर्माताओं पर मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

    क्या था पूरा मामला?

    सुपरहिट फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में एक कॉमिक सीन रखा गया था, जिसमें अभिनेता मनोज कुमार की नकल की गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक  इस सीन में मनोज कुमार को मजाकिया अंदाज में दिखाया गया था।जिससे वह खुद को अपमानित महसूस कर रहे थे। जब यह फिल्म रिलीज हुई और मनोज कुमार को इस सीन के बारे में पता चला, तो उन्होंने शाहरुख खान और फिल्म के निर्माता फराह खान के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया।

    फिल्म से सीन हटाने की मांग

    मनोज कुमार ने न केवल मुकदमा किया  बल्कि यह भी मांग रखी कि फिल्म से इस सीन को हटाया जाए। विवाद बढ़ने के बाद शाहरुख खान और फराह खान ने इस मामले पर सफाई दी और मनोज कुमार से माफी भी मांगी। इसके बाद, जब फिल्म को टेलीविजन और अन्य प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया, तो इस विवादित सीन को हटा दिया गया।

    यह भी पढ़ें : नहीं रहे ‘भारत कुमार’, 87 की उम्र में मनोज कुमार का निधन

    मनोज कुमार की सख्त छवि

    यह घटना इस बात का प्रमाण थी कि मनोज कुमार अपने स्वाभिमान और छवि के प्रति बेहद सजग  थे। उन्होंने बॉलीवुड में अपने  सिद्धांतों और मूल्यों के लिए एक अलग पहचान बनाई थी।

    आज भले ही मनोज कुमार हमारे बीच नहीं हैं । लेकिन उनके विचार  उनकी फिल्में और उनका भारतीय सिनेमा में योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

    ऐसी ही बॉलीवुड की दिलचस्प कहानियों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ!

  • नहीं रहे ‘भारत कुमार’, 87 की उम्र में मनोज कुमार का निधन

    नहीं रहे ‘भारत कुमार’, 87 की उम्र में मनोज कुमार का निधन

    बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस और सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया पर उनके निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं।

    देशभक्ति की मिसाल थे मनोज कुमार

    मनोज कुमार को उनकी देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों के लिए जाना जाता था। उन्होंने भारतीय सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई और ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर हुए। उनकी फिल्मों ने हमेशा देशभक्ति की भावना को प्रबल किया और लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई। उनकी चर्चित फिल्मों में ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘क्रांति’ और ‘शोर’ जैसी ब्लॉकबस्टर शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें : कपिल शर्मा की नई फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का ऐलान, दूल्हे के लुक में आए नजर!

    कई दिनों से थे बीमार

    मनोज कुमार पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत लगातार नाजुक बनी हुई थी, जिसके चलते उन्हें डॉक्टर्स की गहन निगरानी में रखा गया था। आखिरकार, 87 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

    बॉलीवुड में शोक की लहर

    उनके निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड के तमाम कलाकारों और उनके प्रशंसकों ने शोक प्रकट किया है। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार समेत कई फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर मनोज कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    मनोज कुमार का फिल्मी सफर

    मनोज कुमार ने अपने करियर की शुरुआत 1957 में फिल्म ‘फैशन’ से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान 1965 में आई फिल्म ‘शहीद’ से मिली। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक देशभक्ति से जुड़ी फिल्में दीं, जो आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।

    मनोज कुमार को मिले सम्मान

    1.1992 में पद्मश्री से सम्मानित

    2.2015 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

    3.फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड समेत कई अन्य प्रतिष्ठित सम्मान

    मनोज कुमार का निधन भारतीय सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी फिल्मों और देशभक्ति की भावना को लोग हमेशा याद रखेंगे। ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर इस महान अभिनेता को हमारी भावभीनी श्रद्धांजलि।