August 28, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

UK में दिल का दौरा पड़ने से संजय कपूर का निधन, परिवार और बॉलीवुड में शोक की लहर

करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर उद्योगपति संजय कपूर का गुरुवार, 13 जून को 53 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। संजय यूके में पोलो मैच के दौरान अचानक गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। उनके असमय निधन ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि बॉलीवुड और कॉर्पोरेट जगत को भी गहरे शोक में डाल दिया है।

संजय कपूर की प्रेरणादायक अंतिम पोस्ट

मृत्यु से कुछ दिन पहले, 9 जून को संजय कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक गहरी और प्रेरणादायक पोस्ट साझा की थी, जिसमें उन्होंने लिखा:
“धरती पर तुम्हारा समय सीमित है। ‘क्या ऐसा होगा’ जैसी बातों को दार्शनिकों के लिए छोड़ दें। ऐसा सोचने के बजाय ‘ऐसा क्यों नहीं हो सकता’ के बारे में सोचें।”
यह पोस्ट अब लाखों लोगों द्वारा साझा की जा रही है और उनके जीवन के सकारात्मक दृष्टिकोण का प्रतीक बन चुकी है।

यह भी पढ़ें : अहमदाबाद विमान हादसे में विजय रूपाणी समेत 265 लोगों की मौत, देशभर में शोक की लहर

हादसे से कुछ घंटे पहले किया था दुख व्यक्त

अपनी मृत्यु से ठीक कुछ घंटे पहले, गुरुवार सुबह संजय ने अहमदाबाद विमान हादसे पर भी संवेदना जताते हुए लिखा था:
“एयर इंडिया की दुखद दुर्घटना की भयानक खबर… ईश्वर उन्हें इस मुश्किल घड़ी में शक्ति दे।”
यह आखिरी पोस्ट अब और भी मार्मिक हो गई है, जिसमें उनका संवेदनशील और मानवीय पक्ष झलकता है।

परिवार में गहरा शोक, बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी

संजय कपूर के निधन की खबर मिलते ही करिश्मा कपूर के घर बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लग गया। करीना कपूर खान, सैफ अली खान, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा करिश्मा के साथ शोक व्यक्त करने पहुंचे। करीना और सैफ बेहद भावुक नजर आए। संजय अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गए—समायरा और कियान (करिश्मा से) और अजारियस (प्रिया सचदेव से)।

संजय और करिश्मा का संबंध

संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी 2003 में हुई थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला। 2014 में वे अलग हो गए और 2016 में तलाक हो गया। तलाक के दौरान करिश्मा ने संजय और उनकी मां पर घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। मामला काफी चर्चित और विवादास्पद रहा। इसके बाद 2017 में संजय ने मॉडल और एंटरप्रेन्योर प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.