September 3, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

IRCTC ने एडवांस रिज़र्वेशन पीरियड में किया बदलाव, जाने पूरी खबर!

IRCTC

IRCTC

IRCTC: अगर आप भी आईआरसीटीसी से ट्रेन टिकट बुक करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद ज़रूरी है। भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। और यह बदलाव सीधे आधार से लिंक IRCTC अकाउंट से जुड़ा हुआ है। भारतीय रेलवे ने दलालों और फर्जी बुकिंग पर लगाम लगाने के लिए एक और सख्त कदम उठाया है। अब एडवांस रिज़र्वेशन पीरियड यानी ARP के पहले दिन टिकट बुक करने का समय सिर्फ आधार-प्रमाणित यूज़र्स के लिए बढ़ा दिया गया है।

IRCTC: जाने अब तक क्या होता था?

वहीं बात अगर रेलवे के पहले के नियमो की करें तो, पहले रेलवे ने जनरल रिज़र्वेशन खुलने के पहले 15 मिनट सिर्फ आधार-लिंक अकाउंट वालों के लिए तय किए थे। बाद में यह समय बढ़ाकर सुबह 8 बजे से 10 बजे तक कर दिया गया। लेकिन अब रेलवे ने इस दायरे को और बढ़ाने का फैसला लिया है। 29 दिसंबर 2025 से, सुबह 8 बजे से 12 बजे तक सिर्फ वही यात्री ऑनलाइन रिज़र्व टिकट बुक कर पाएंगे, जिनका IRCTC अकाउंट आधार से प्रमाणित है।

ट्रेन की चार्ट तैयारी पर भी आया ये निर्देश

रेलवे बोर्ड ने सभी ज़ोनल अधिकारियों को जारी पत्र में साफ कहा है कि इस फैसले का मकसद है। असल यात्रियों तक टिकट का फायदा पहुंचाना और दलालों व बॉट बुकिंग पर रोक लगाना। ध्यान देने वाली बात ये है कि PRS काउंटर यानी रेलवे स्टेशन से टिकट बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही रेलवे ने चार्ट तैयारी के समय को लेकर भी जानकारी दी है। सुबह 5:01 से 2 बजे तक चलने वाली ट्रेनों का पहला चार्ट पिछली रात 8 बजे तक तैयार किया जाएगा। वहीं बाकी ट्रेनों का चार्ट कम से कम 10 घंटे पहले बना दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.