September 8, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

Jharkhand Student Protest: 23 दिन के आंदोलन के बाद सरकार ने मानी सभी मांगें, Sonam Wangchuk ने दी बधाई

Jharkhand Student Protest

Jharkhand Student Protest

Jharkhand Student Protest आखिरकार रंग ले आया है। छात्रों के लगातार 23 दिनों तक चले आंदोलन और 16 दिन की भूख हड़ताल के बाद हेमंत सोरेन सरकार ने छात्रों की सभी मांगें मान ली हैं। सरकार के फैसले के बाद आंदोलनकारी छात्रों में जश्न का माहौल है। लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने इसे बड़ी जीत बताया है। इस आंदोलन की सफलता के बाद राज्य में Jharkhand Student Movement और छात्र एकजुटता की चर्चा तेज हो गई है।

Video Call कर Devendra Nath Mahato को दी बधाई

छात्र आंदोलन की सफलता की खबर मिलने पर वैज्ञानिक और सामाजिक कार्यकर्ता Sonam Wangchuk ने छात्र नेता Devendra Nath Mahato को Video Call कर बधाई दी। वांगचुक ने महतो से कहा कि उनकी मांगें मान ली गई हैं और वह उन्हें इस सफलता के लिए बधाई देना चाहते हैं। इस दौरान देवेंद्र नाथ महतो भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि Sonam Wangchuk के मार्गदर्शन, प्रेरणा और आशीर्वाद से उन्हें अपनी लड़ाई लड़ने की ताकत मिली और भूख हड़ताल के 16वें दिन व आंदोलन के 23वें दिन सरकार ने उनकी मांगें पूरी कर दीं।

Sonam Wangchuk ने किया धन्यवाद

Sonam Wangchuk ने आंदोलन में शामिल सभी छात्रों की निष्ठा और संघर्ष की सराहना की। उन्होंने झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री Hemant Soren का भी धन्यवाद किया। वांगचुक ने कहा कि वह छात्रों की स्थिति को लेकर चिंतित थे और उनकी तबीयत व जरूरतों की जानकारी लेने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें छात्रों की मांगें स्वीकार होने की खुशखबरी मिली। उन्होंने कहा कि छात्रों की मेहनत और निष्ठा आखिरकार रंग लाई है। वांगचुक ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि जनता और सरकार को मिलकर कमियों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए।

Paper Leak और नौकरी में धांधली खत्म करने की मांग

Devendra Nath Mahato ने इस जीत के बाद भविष्य की शिक्षा और भर्ती व्यवस्था को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग है कि ऐसी व्यवस्था बने, जिसमें सरकार इस बात की गारंटी दे सके कि भविष्य में Paper Leak न हो, परीक्षाओं में धांधली न हो और पैरवी के आधार पर नौकरी न मिले। छात्र नेता ने कहा कि नियुक्ति संस्थानों का उद्देश्य पारदर्शी तरीके से भर्ती कराना होना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि भर्ती और नियुक्ति से जुड़े संस्थानों को किसी के प्रॉफिट का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए।

Jharkhand Students की जीत के बाद आगे क्या?

Jharkhand Student Protest News के बाद अब छात्रों की सबसे बड़ी उम्मीद सरकार द्वारा स्वीकार की गई मांगों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर टिकी है। आंदोलन की सफलता के बाद पूरे झारखंड के छात्रों में खुशी का माहौल है और इसे छात्र संघर्ष की बड़ी जीत माना जा रहा है। Devendra Nath Mahato ने कहा कि Sonam Wangchuk के समर्थन से आंदोलन को मजबूती मिली। अब छात्रों की मांग है कि Jharkhand Education System और भर्ती प्रक्रिया में स्थायी सुधार किए जाएं, ताकि परीक्षा पेपर लीक, भ्रष्टाचार और नियुक्तियों में धांधली जैसी समस्याओं पर पूरी तरह रोक लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.