August 28, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

‘केसरी चैप्टर 2’ ओटीटी पर रिलीज को तैयार, जलियांवाला कांड की सच्ची कहानी

‘केसरी चैप्टर 2’: अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है। यह ऐतिहासिक और भावनात्मक कोर्टरूम ड्रामा 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था और अब यह 13 जून 2025 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

जलियांवाला बाग हत्याकांड की अनकही कहानी

फिल्म की कहानी वर्ष 1919 में हुए जलियांवाला बाग नरसंहार के बाद की एक साहसी और सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें अक्षय कुमार ने मशहूर वकील सी. शंकरन नायर की भूमिका निभाई है, जिन्होंने इस जनसंहार के बाद ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ी थी। नायर ने न्याय और सच्चाई की खातिर ब्रिटिश साम्राज्य को कोर्ट में घसीटकर इतिहास रच दिया था।

फिल्म में आर. माधवन ने ब्रिटिश लॉयर नेविल मैकिन्ले का किरदार निभाया है, जो इस केस में ब्रिटिश पक्ष का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं, अनन्या पांडे ने एक युवा और साहसी वकील दिलरीत गिल की भूमिका निभाई है, जो नायर के साथ खड़ी होती है।

निर्देशन और प्रोडक्शन

फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है, जबकि इसे करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स, मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी रघु और पुष्पा पालट की किताब ‘The Case That Shook the Empire’ से प्रेरित है, जिसने इस ऐतिहासिक न्यायिक संघर्ष को जीवंत किया है।

यह भी पढ़ें : राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम ने कबूला जुर्म, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन

‘केसरी चैप्टर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत करते हुए पहले वीकेंड में ₹29 करोड़ की कमाई की और कुल मिलाकर ₹45 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। फिल्म करीब 50 दिनों तक सिनेमाघरों में टिकी रही, हालांकि सनी देओल की ‘जाट’ जैसी फिल्मों से टक्कर के चलते इसकी कमाई थोड़ी प्रभावित हुई। बावजूद इसके, समीक्षकों और दर्शकों ने फिल्म की तारीफ की और इसे एक दमदार ऐतिहासिक फिल्म माना।

105 करोड़ में बिके डिजिटल राइट्स

जियो हॉटस्टार ने फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स ₹105 करोड़ में खरीदे हैं, जो दर्शाता है कि ओटीटी पर भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 15 मिनट है और इसे ‘ए’ सर्टिफिकेशन मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.