September 3, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

Maharashtra: मनसे कार्यकर्ताओं की खुलेआम गुंडा गर्दी…… बिहारी को भाषा विवाद पर पीटा!

Maharashtra

Maharashtra

Maharashtra: महाराष्ट्र में एक बार फिर मनसे कार्यकर्ताओं की खुलेआम गुंडा गर्दी सामने आई है। बता दे कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बार फिर हिन्दी बनाम मराठी भाषा विवाद देखने को मिला है। वीडियो में मनसे कार्यकर्ताओं ने एक बिहारी बॉस को जमकर पीटा है। जिसके बाद भाषा विवाद एक बार फिर महाराष्ट्र में तेज़ हो गई है। आइए एक नज़र डालते है इस पूरी खबर पर। पूरी जानकारी के लिए लेख को अंत तक जरुर पढ़े।

Maharashtra: यहाँ जाने क्या है पूरा मामला

जानकारी के लिए बता दे कि ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब बिहार के रहने वाले रमेश शुक्ला ने अपनी महिला कर्मचारी से देर आने पर सवाल किया। जिसके बाद महिला कर्मचारी ने विरोध जताया। विरोध जताते हुए महिला कर्मचारी ने कहा की ‘महाराष्ट्र में बिहारियों का कोई अधिकार नहीं है।’ अब इस पूरे विवाद पर लोग जमकर सवाल उठा रहे है। जिसके जवाब में मनसे कार्यकर्ताओं का दावा है कि उसने पहले महिला के साथ दुर्व्यवहार किया, इसलिए उन्होंने उसका विरोध किया, उसे थप्पड़ मारे और मराठी महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए कैमरे पर और लिखित में उससे माफ़ी माँगने को कहा। वहीं महाराष्ट्र में अब इस पूरे विवाद पर अब तक कोई FIR ना होने पर लोग नाराज़ है। और सीएम फडनवीस को लगातार टैग कर रहे है।

लोगो का फूटा गुस्सा, सरकार का हो रहा विरोध

बता दे कि मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए इस हरक़त पर लोग नाराज़ होते नजर आ रहे है। साथ ही महाराष्ट्र के बीजेपी सरकार और सीएम फडनवीस को जमकर टैग कर रहे। और इसके अलावा महाराष्ट्र में हाल ही में एक और खबर सामने आई है, जिसमें भाषाई उत्पीड़न के चलते एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। इन तमाम एक के बाद एक खबरो के सामने आने से सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के फडनवीस सरकार के खिलाफ बड़ा जन विरोध देखने को मिल रहा। साथ ही लोगो की नज़र इस बात पर टीकी है कि Maharashtra प्रशासन और सरकार इस मुद्दे पर क्या कदम उठाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.