August 25, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

Monalisa भोसले ने बॉयफ्रेंड से की शादी, पिता के विरोध के बीच इंटरफेथ मैरिज पर मचा विवाद

Monalisa

Monalisa

Monalisa: केरल के तिरुवनंतपुरम के पास स्थित अरुमनूर श्री नैनार देवा मंदिर में 11 मार्च को मोनालिसा भोसले ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली। यह शादी उस समय चर्चा में आ गई जब सामने आया कि इस विवाह से पहले दोनों को पुलिस सुरक्षा लेनी पड़ी थी। बताया जा रहा है कि मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले इस रिश्ते के खिलाफ थे और चाहते थे कि उनकी बेटी परिवार के ही एक रिश्तेदार से शादी करे। लेकिन पुलिस ने जांच के बाद यह पुष्टि की कि मोनालिसा बालिग हैं और उन्हें अपने जीवनसाथी को चुनने का पूरा अधिकार है। इसके बाद मंदिर में दोनों की शादी शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई।

Monalisa: शादी के दौरान इस तरह तैयार हुई मोनालिसा

शादी के दौरान मोनालिसा भोसले लाल साड़ी में नजर आईं, जबकि उनके पति ने सफेद शर्ट और पारंपरिक केरल का परिधान ‘मुण्डु’ पहन रखा था। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात करीब छह महीने पहले हुई थी। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों फेसबुक के जरिए मिले थे, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि उनकी मुलाकात मोनालिसा की पहली मलयालम फिल्म के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया।

जाने क्यों मोनालिसा की शादी पर मच रहा बवाल

जानकारी के लिए बता दे कि Monalisa की इस इंटरफेथ शादी के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई है। एक ओर कई लोग इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता और प्रेम की जीत बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इसे ‘लव जिहाद’ से जोड़कर सवाल उठा रहे हैं। इंटरनेट पर इस शादी को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। हालांकि फिलहाल यह जोड़ा केरल में ही बसने की योजना बना रहा है और अपने नए जीवन की शुरुआत करने की तैयारी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.