Monday Box Office Collection: टॉक्सिक कमाई में गिरावट, हनुमान अंश ने किया कमाल
Monday Box Office Collection
Monday Box Office Collection में सोमवार, 31 अगस्त को सिनेमाघरों में मौजूद कई बड़ी फिल्मों की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। आमतौर पर रविवार को दर्शकों की संख्या बढ़ने से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में तेजी देखने को मिलती है, लेकिन वीकडेज शुरू होते ही फिल्मों के सामने मंडे टेस्ट की चुनौती आ जाती है। इस बार यश की ‘टॉक्सिक’, रवि तेजा की ‘इरुमुडी’, इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ और सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ की कमाई में मंदी रही। वहीं ‘हनुमान अंश’ ने चौथे सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया।
‘टॉक्सिक’ ने पहले मंडे कमाए 7.45 करोड़
यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की कमाई में पहले सोमवार को गिरावट देखने को मिली। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के छठे दिन फिल्म ने भारत में 7.45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 221.55 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं फिल्म की ग्रॉस कमाई 264.80 करोड़ रुपये बताई गई है। शुरुआती दिनों में शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म अब वीकडेज में बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश कर रही है।
‘इरुमुडी’ और ‘आवारापन 2’ की कमाई में आई गिरावट
रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ ने दूसरे रविवार को 15 करोड़ रुपये की कमाई की थी, लेकिन दूसरे सोमवार को इसका कलेक्शन घटकर 6.15 करोड़ रुपये रह गया। 11 दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 135.70 करोड़ रुपये हो गया है। दूसरी ओर, इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे सोमवार को 50 लाख रुपये कमाए। फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 148.40 करोड़ रुपये, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 176.90 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने भी किया सबसे कम कलेक्शन
सूर्या की फिल्म ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ भी तीसरे सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आई। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के 18वें दिन फिल्म ने 75 लाख रुपये की कमाई की, जो अब तक का इसका सबसे कम कलेक्शन बताया जा रहा है। इसके साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 116.75 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि ग्रॉस कमाई 135.14 करोड़ रुपये दर्ज की गई है।
‘हनुमान अंश’ ने चौथे मंडे भी दिखाया दम
जहां बाकी फिल्मों की कमाई में सोमवार को गिरावट रही, वहीं ‘हनुमान अंश’ ने चौथे सोमवार को भी मजबूत प्रदर्शन किया। रिलीज के 25वें दिन फिल्म ने 5.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि चौथे रविवार की तुलना में कमाई घटी, लेकिन 25वें दिन के हिसाब से इसे शानदार प्रदर्शन माना जा रहा है। फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 45.28 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 53.43 करोड़ रुपये पहुंच गया है। Monday Box Office Collection में ‘हनुमान अंश’ का प्रदर्शन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।
