पहलगाम आतंकी हमले का जवाब अब सीमा पार तक पहुंच चुका है। भारत ने इस बार सिर्फ़ चेतावनी नहीं दी, सीधी कार्रवाई की और वो भी दुश्मन की धरती पर। बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) ने पाकिस्तान की 72 चौकियों को तबाह कर दिया है। इस पूरी सैन्य कार्रवाई को नाम दिया गया है ऑपरेशन सिंदूर।
बीएसएफ ने जारी किया नया वीडियो
मंगलवार को बीएसएफ ने ऑपरेशन सिंदूर का ताज़ा वीडियो जारी किया, जिसमें साफ दिख रहा है कि किस तरह भारत ने पाकिस्तानी क्षेत्र में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। वीडियो में पाकिस्तानी रेंजर्स को भागते हुए और आतंकियों के लॉन्च पैड्स को ध्वस्त होते देखा जा सकता है। हमने आतंक के अड्डों को खत्म किया है, पाकिस्तान की सेना की 72 पोस्ट्स को ध्वस्त किया गया है, बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी
यह भी पढ़ें : कोविड-19: JN.1 वैरिएंट और भारत में बढ़ते मामले
हमला कहां-कहां हुआ?
इस ऑपरेशन में बीएसएफ और अन्य एजेंसियों ने पाकिस्तान के जिन इलाकों में कार्रवाई की, उनमें शामिल हैं
लूनी (LoC के पास)
मुजफ्फराबाद
कोटली
भावलपुर
मुरिदके (लश्कर-ए-तैयबा का गढ़)
किस हथियार से हुआ हमला?
इस ऑपरेशन में एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल्स (ATGM) और लॉन्ग रेंज प्रिसीजन अटैक सिस्टम्स का इस्तेमाल हुआ, जिससे 72 से ज्यादा पाकिस्तानी चौकियां पल भर में राख हो गईं।
पाकिस्तान का जवाब और भारत का रुख
पाकिस्तान ने इस ऑपरेशन को “युद्ध जैसा कदम” करार दिया है, लेकिन भारत का साफ संदेश है आतंक का जवाब अब सिर्फ शब्दों से नहीं, कार्रवाई से दिया जाएगा।
ऑपरेशन सिंदूर क्यों है अहम?
ये महज़ एक जवाबी हमला नहीं, बल्कि आतंक के खिलाफ भारत की रणनीतिक स्थिरता का उदाहरण है। इससे आतंकी संगठनों को और उन्हें पनाह देने वालों को कड़ा संदेश गया है। सीमा पर तैनाती और सतर्कता और बढ़ा दी गई है।

संबंधित पोस्ट
India AI Impact Summit 2026: UN प्रमुख ने भारत को बताया मेजबानी के लिए उपयुक्त स्थान
Noida में वेलेंटाइन डे पर 15 साल के प्यार का खूनी अंत
Uttar Pradesh में शंकराचार्य विवाद! धर्म और राजनीति का नया टकराव