September 2, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

Israel: तेहरान पर इजरायल का बड़ा हमला! ईरान के सुरक्षा प्रमुख की मौत

Israel

Israel

Israel: तेहरान में इजरायल के बड़े एयरस्ट्राइक ने मिडिल ईस्ट में तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है। इजरायली प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने दावा किया कि इस हमले में ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी Ali Larijani की मौत हो गई। 67 वर्षीय लारिजानी ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रमुख थे और देश में विरोध प्रदर्शनों को नियंत्रित करने में उनकी बड़ी भूमिका रही थी। इसके अलावा इजरायल ने यह भी कहा कि बसीज फोर्स के ब्रिगेडियर जनरल Gholamreza Soleimani भी इस हमले में मारे गए हैं।

Israel- ईरान युद्ध अब तीसरे सप्ताह में

जानकारी के लिए बता दे कि यह हमला ऐसे समय पर हुआ है जब इजरायल-ईरान के बीच चल रहा संघर्ष तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है। फरवरी के अंत में ईरान द्वारा इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर हमलों के बाद यह युद्ध और अधिक उग्र हो गया है। इस बीच United States Central Command ने भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ईरान के मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाते हुए बड़े बम गिराए, ताकि वैश्विक तेल आपूर्ति को सुरक्षित रखा जा सके। इस क्षेत्र से दुनिया के बड़े हिस्से का तेल गुजरता है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार भी प्रभावित हो सकता है।

ईरान की ये प्रतिज्ञा उड़ा रही अमेरिका के होश?

ईरान ने इस हमले के बाद कड़ी प्रतिक्रिया दी है और बदले की कसम खाई है। वहीं, ईरानी विपक्ष के नेता Reza Pahlavi ने इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए इसे बदलाव का संकेत बताया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह संघर्ष और बढ़ता है, तो इसका असर पूरे मिडिल ईस्ट और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। फिलहाल पूरी दुनिया की नजर इस तनावपूर्ण स्थिति पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.