September 3, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

CM Yogi के 9 साल! जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन के लिए पीएम मोदी को निमंत्रण

CM Yogi

CM Yogi

CM Yogi: उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने लखनऊ स्थित लोकभवन में “नव निर्माण के 9 वर्ष” पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए बताया कि सरकार ने देश के सबसे बड़े जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री Narendra Modi को 28 मार्च का न्योता भेजा है। उन्होंने कहा कि यूपी अब देश के प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर हब के रूप में उभर रहा है और एयर कनेक्टिविटी में बड़ी छलांग लगी है।

CM Yogi ने संबोधन में कही ये बात

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज उत्तर प्रदेश के सात शहरों, लखनऊ, कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और मेरठ में मेट्रो सेवा संचालित हो रही है। साथ ही दिल्ली-Meerut के बीच देश की पहली रैपिड रेल शुरू हो चुकी है। उन्होंने वाराणसी में बन रहे देश के पहले रोपवे और वाराणसी-हल्दिया इनलैंड वाटरवे का भी जिक्र किया। योगी आदित्यनाथ के अनुसार, प्रदेश में इस समय 16 घरेलू और 4 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट संचालित हैं, जिससे निवेश और पर्यटन को बढ़ावा मिला है।

उत्तर प्रदेश की स्थिति पर सीएम योगी ने कही ये बात

जानकारी के लिए बता दे कि CM Yogi ने 2017 से पहले की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय प्रदेश कानून-व्यवस्था, रोजगार और सुरक्षा के संकट से जूझ रहा था। उन्होंने दावा किया कि आज यूपी की पहचान दंगों से हटकर विकास, सुशासन और बेहतर कानून व्यवस्था से हो रही है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन डबल इंजन सरकार, कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के सहयोग का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 25 करोड़ जनता को इस उपलब्धि के लिए बधाई भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.