PM Modi ने किया इथियोपिया का दौरा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

PM Modi: इन दिनो पीएम मोदी अपने विदेश यात्रा के लिए खूब सुर्खियों में है। हाल ही में पीएम मोदी ने अफ्रीका के देश जोर्डन की यात्रा की थी। जहाँ उनका स्वागत काफी साज बाज के साथ की गई थी। वहीं अब अपनी इस दौरे को आगे बढ़ाते हुए पीएम मोदी का काफिला अब इथियोपिया पहुँच गया है। इतना ही नही इथियोपिया में पीए मोदी का स्वागत बेहद खास अंदाज में किया गया है। वही पीएम मोदी का ये दौरा एक बार फिर चर्चा में बना हुआ था। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। अधिक जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

PM Modi की यात्रा में ये रहा खास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आधिकारिक दौरे पर इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा पहुँचे, जहाँ उनका भव्य और गर्मजोशी भरा स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर खुद इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया और उन्हें सीधे नेशनल साइंस म्यूज़ियम और फ्रेंडशिप पार्क लेकर गए। इसके बाद नेशनल पैलेस में प्रधानमंत्री मोदी को औपचारिक गार्ड ऑफ ओनर दिया गया। दोनों नेताओं के बीच पहले एक-से-एक बातचीत हुई, फिर प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता और प्रधानमंत्री अबी अहमद की ओर से आयोजित आधिकारिक भोज भी हुआ।

इन विषयों पर हुई चर्चा

इस दौरान भारत और इथियोपिया के संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया। दोनों देशों ने व्यापार, निवेश, कृषि, नवीकरणीय ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, रक्षा, खनन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। खाद्य और स्वास्थ्य सुरक्षा के संदर्भ में PM Modi ने इथियोपिया के साथ भारत के अनुभव साझा करने की पेशकश की जिसमें प्राकृतिक खेती, एग्री टेक्नॉल्जि, डिजीटल हेल्थ, पारंपरिक चिकित्सा और तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाएँ शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में इथियोपिया के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

Share

Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *