Pulwama Terror Attack 2019: 14 फरवरी 2019 को जम्मू से श्रीनगर जा रहे 78 वाहनों के CRPF काफिले पर पुलवामा के अवंतीपोरा क्षेत्र में आतंकियों ने हमला किया। 350 किलो विस्फोटक से भरी SUV 76वीं बटालियन की बस से टकराई, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए। इस हमले को अंजाम देने वाला था 20 वर्षीय आदिल अहमद डार, जो एक साल पहले जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ था। हमला इतना भयानक था कि घटना स्थल पर खौफ का माहौल बन गया। जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली और आदिल का वीडियो भी जारी किया।
Pulwama Terror Attack 2019: पाकिस्तान की भूमिका और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया
पुलवामा हमले में पाकिस्तान की भूमिका विवादास्पद रही। भारत ने सख्त चेतावनी दी, जबकि संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका, फ्रांस समेत कई देशों ने हमले की कड़ी निंदा की। रूस ने पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को शोक संदेश भेजा। चीन ने निंदा जरूर की, लेकिन जैश सरगना मसूद अजहर पर अपनी नीति नहीं बदली। भारत में हमले के बाद गुस्सा भरा माहौल था, और पीएम मोदी ने सुरक्षा बलों को कार्रवाई की पूरी छूट दी। तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पाकिस्तान का एमएफएन दर्जा वापस लेने का एलान किया।
भारत का सख्त जवाब: ऑपरेशन बालाकोट
आपको बता दे कि Pulwama Terror Attack 2019 हमले के 12 दिन बाद, भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी शिविरों पर हमला किया। मिराज 2000 विमानों ने 1000 किलो बम गिराकर प्रशिक्षण शिविर और लॉन्च पैड्स को नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में कई आतंकवादी और सीनियर कमांडर मारे गए। भारत ने इस ऑपरेशन के जरिए यह संदेश दिया कि देश के जवानों पर हमला करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

संबंधित पोस्ट
RJD: Tejashvi Yadav बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, सियासत में मचा हलचल
Donald Trump: ग्रीनलैंड विवाद पर ट्रंप की टैरिफ़ धमकी
Bihar: तेज प्रताप यादव के घर चूड़ा-दही भोज में शामिल हुए लालू, तेजस्वी रहें गायब!