August 28, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

Smriti Mandhana: टूट गए रिश्तें, अलग हुए पलाश और स्मृति

Smriti Mandhana

Smriti Mandhana

Smriti Mandhana: हाल ही में मनोरंजन जगत से आई एक खबर ने सबको हैरान कर दिया था। और खबर थी पलाश और स्मृति की शादी का पोस्टपोन होना। मगर अब स्मृति मंधाना और पलाश के रिश्ते पर एक और बड़ी खबर सामने आई है। खबर ने ये साफ कर दिया है कि अब पलाश और स्मृति मंधाना साथ नहीं है। आपको बता दे कि इस बात की पुष्टि खुद स्मृति मंधाना ने अपने सोशल मीडिया के जरिए किया है। वहीं अब तक शादी के पोस्टपोन होने की खबर सामने आई थी। मगर अब ये साफ हो गया है कि दोनों ने अपनी अपनी राहें अलग कर ली है। तो आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। अधिक जानकारी के लिए खबर को अंत तक पढ़ना न भूले।

Smriti Mandhana ने पोस्ट में लिखी ये बात

जानकारी के लिए बता दे कि पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना ने आज अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिससे ये साफ हो गया है कि दोनों अब अलग हो चुके है और अब उनकी शादी जो पहले पोस्टपोन हुई थी, वो अब टूट गई है। आपको बता दे कि स्मृति मंधाना ने अपने पोस्ट में लिखा कि पिछले कुछ समय से मेरे बारे में बहुत कुछ चल रहा है। और अब मै ये कहना चाहती हुँ हमारी शादी कैंसल हो गई है। और मैं चाहती हुँ कि ऐसे समय में हमे अकेला छोड़ा जाए। वही पलाश ने लिखा कि ये उनके जीवन का सबसे कठिन समय है। और वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैै।

इस वजह से टूटी पलाश और स्मृति की शादी

वहीं बात अगर पलाश मुच्छल और Smriti Mandhana के टूटे रिश्ते की करें तो दोनो के रिश्ते में दरार 27 नवंबर से शुरु हो गई थी। शादी से ठीक एक दिन पहले दोनो ने अचानक अपनी शादी को पोस्टपोन कर दिया था। साथ ही इसकी वजह स्मृति मंधाना के पिता की अचानक बिगड़ी तबियत बताई जा रही थी। वहीं इसके अलावा खबर ये भी थी कि पलाश मुच्छल ने शादी से ठीक एक दिन पहले स्मृति मंधाना को चीट किया था। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिय पर अनफॉलो भी कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.