August 26, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

Ujjain Firecracker Dispute: उज्जैन में पटाखों को लेकर झड़प, T20 जीत के जश्न के बीच 10 लोग घायल

Ujjain Firecracker Dispute

Ujjain Firecracker Dispute

Ujjain Firecracker Dispute: भारत की टी20 विश्व कप जीत के जश्न के दौरान मध्य प्रदेश के Ujjain में पटाखों को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच हिंसक झड़प हो गई। 8 मार्च को ICC Men’s T20 World Cup में भारत ने अहमदाबाद में 96 रनों से जीत दर्ज कर अपना खिताब बचाया, जिसके बाद पूरे देश में जश्न का माहौल था। इसी दौरान उज्जैन की राज रॉयल कॉलोनी में एक परिवार द्वारा फोड़े जा रहे पटाखों से पड़ोस के घर में सो रहे बच्चे की नींद खुल गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

Ujjain Firecracker Dispute: लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस झड़प में करीब 10 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों में दृष्टि हाड़ा नाम की महिला को चाकू लगने से गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ क्रॉस-एफआईआर दर्ज की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर अफवाहें, प्रशासन सतर्क

जानकारी के लिए बता दे कि Ujjain Firecracker Dispute के बाद सोशल मीडिया पर इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई और कुछ अकाउंट्स ने इसे हिंदुओं पर हमला बताया। हालांकि स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स और पुलिस के अनुसार यह पड़ोसियों के बीच हुआ आपसी विवाद था, जिसका किसी धार्मिक मुद्दे से सीधा संबंध नहीं पाया गया। इसी बीच क्षेत्र में Rang Panchami के जुलूस और भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। खासकर Mahakaleshwar Temple के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.