August 22, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

UP Cabinet Meeting: शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बड़ा इजाफा

UP Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में शिक्षामित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये और अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय 17 हजार रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पहले शिक्षामित्रों को 10 हजार रुपये और अनुदेशकों को 9 हजार रुपये मिलते थे। यह बढ़ा हुआ मानदेय 1 मई से लागू होगा। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि यह निर्णय लंबे समय से की जा रही मांगों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

UP Cabinet Meeting: शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव, टैबलेट वितरण को भी मंजूरी

सरकार ने बताया कि 2017 में भाजपा सरकार आने के बाद शिक्षामित्रों का मानदेय 3500 रुपये से बढ़ाकर 10 हजार किया गया था, जिसे अब सीधे 18 हजार कर दिया गया है। इसी तरह प्रदेश में कार्यरत 27 हजार से अधिक अंशकालिक अनुदेशकों को भी राहत देते हुए उनका मानदेय लगभग दोगुना किया गया है। इसके अलावा कैबिनेट ने छात्रों के लिए 25 लाख टैबलेट खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि अब तक 60 लाख स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किए जा चुके हैं और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए यह पहल जारी रहेगी।

बलिया में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

कैबिनेट बैठक में ‘एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज’ योजना के तहत बलिया में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना को भी मंजूरी दी गई है। यह कॉलेज कारागार विभाग की जमीन पर बनाया जाएगा और जिला अस्पताल को इसके साथ जोड़ा जाएगा। कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटों के लिए मान्यता लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे न सिर्फ जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर जिले में मेडिकल सुविधाओं को मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.