August 25, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

Asha Bhosle: दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन

Asha Bhosle: भारतीय संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर और दिग्गज पार्श्व गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनका निधन महाराष्ट्र के Mumbai में हुआ, जहां उन्हें कुछ समय पहले अत्यधिक थकान और चेस्ट इंफेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

Asha Bhosle: पिछले कुछ दिनो से हो रही थी ये दिक्कत

सूत्रों के अनुसार, आशा भोसले को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में तकलीफ और गंभीर कमजोरी की शिकायत थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी थी। बताया जा रहा है कि उन्हें “एक्सट्रीम एक्सहॉस्टन” यानी अत्यधिक शारीरिक थकान के साथ-साथ चेस्ट इंफेक्शन भी था, जिसके चलते उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। इलाज के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए थी, लेकिन उम्र संबंधी जटिलताओं और संक्रमण की गंभीरता के कारण स्थिति बिगड़ती चली गई।

ऐसा रहा करियर

आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में भारतीय संगीत को कई यादगार गीत दिए और अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज किया। उनकी बहुमुखी गायकी ने उन्हें हर पीढ़ी के श्रोताओं के बीच लोकप्रिय बनाए रखा। उनके निधन को संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री और फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके योगदान को याद कर रहे हैं। उनकी विरासत हमेशा भारतीय संगीत इतिहास में अमर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.