West Bengal: Mamta Banerjee अब भी सोशल मीडिया पर खुद को बता रहीं ‘मुख्यमंत्री’
West Bengal: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। राज्य में सत्ता परिवर्तन और शुभेंदु अधिकारी के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद भी तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से ‘मुख्यमंत्री’ (CM) का टैग नहीं हटाया है। फेसबुक और X (पूर्व ट्विटर) पर उनकी प्रोफाइल अब भी उन्हें “माननीय मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल” के रूप में दर्शा रही है। इस बदलाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में तीखी चर्चा शुरू हो गई है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था और भाजपा ने बहुमत हासिल करते हुए सरकार बनाई थी।
West Bengal: जाने क्या कहते है चुनावी नतीजे
चुनावी नतीजों के अनुसार भाजपा ने 293 में से 207 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया, जबकि टीएमसी केवल 80 सीटों पर सिमट गई। खुद ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव हार गईं। इसके बावजूद उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में आंशिक बदलाव करते हुए ‘15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा’ का उल्लेख जोड़ा है, लेकिन मुख्यमंत्री पद का टैग जस का तस बना हुआ है। इस मुद्दे ने अब राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है, जहां विपक्ष इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ बता रहा है।
राज्य में हुआ नए सरकार का गठन
इसी बीच राज्य में नई सरकार के गठन के बाद शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है और प्रशासनिक स्तर पर भी नई टीम सक्रिय हो चुकी है। राज्यपाल द्वारा 17वीं विधानसभा को भंग किए जाने के बाद यह राजनीतिक बदलाव और भी स्पष्ट हो गया है। हालांकि ममता बनर्जी की सोशल मीडिया प्रोफाइल को लेकर उठे इस विवाद ने बंगाल की राजनीति में एक नया सियासी मोड़ ला दिया है, और यह मामला अब जनता और राजनीतिक विश्लेषकों के बीच चर्चा का प्रमुख विषय बन गया है।
