August 23, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

एयर इंडिया हादसे वाली जगह पहुंचे पीएम मोदी, घायलों से मिलकर जाना हाल

अहमदाबाद विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हर कोई इस भीषण त्रासदी से सदमे में है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज खुद हादसे की जगह और घायलों से मिलने पहुंचे।

 घटनास्थल पर पहुंचे पीएम मोदी

आज दोपहर पीएम मोदी अहमदाबाद में उस स्थान पर पहुंचे, जहां कल एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हुआ था। वह करीब 10 मिनट तक घटनास्थल पर रुके, और वहां स्थिति का जायज़ा लिया।

सिविल अस्पताल में घायलों से की मुलाकात

घटनास्थल से रवाना होकर प्रधानमंत्री सीधे पहुंचे अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल, जहां विमान हादसे में घायल यात्रियों का इलाज चल रहा है।पीएम मोदी ने वहां डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ से इलाज की स्थिति की जानकारी ली, और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टर्स को निर्देश दिया कि घायलों के इलाज में कोई कमी ना छोड़ी जाए।

यह भी पढ़ें : अहमदाबाद विमान हादसे में विजय रूपाणी समेत 265 लोगों की मौत, देशभर में शोक की लहर

मुख्यमंत्री भी रहे साथ

प्रधानमंत्री के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। उन्होंने भी हादसे की गंभीरता को देखते हुए सभी राहत कार्यों की निगरानी की।

देश एकजुट, सरकार चौकस

इस हादसे के बाद केंद्र और राज्य सरकार की टीमें मौके पर डटी हुई हैं। राहत और बचाव कार्यों में NDRF, फायर ब्रिगेड, और स्थानीय प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा है।पीएम मोदी की इस संवेदनशील पहल से एक बार फिर ये साफ हो गया कि देश की जनता के दुःख में सरकार उनके साथ खड़ी है।

 देशभर से मिल रही संवेदनाएं

सोशल मीडिया पर लोग लगातार हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और घायलों के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.