August 29, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

अहमदाबाद विमान हादसे पर खड़गे का बड़ा बयान, न्यायिक जांच हो सच्चाई सामने आए

गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। इस दर्दनाक घटना को लेकर अब राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है।आज कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस हादसे को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने घटना की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है।

 खड़गे ने जताया शोक, की न्यायिक जांच की मांग

कलबुर्गी में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा यह एक राष्ट्रीय त्रासदी है। मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है और हम घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि वह हादसे की जांच सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा या सेवानिवृत्त जज से कराए, ताकि यह साफ हो सके कि यह दुर्घटना किस लापरवाही या दबाव के कारण हुई।

 उड़ान से पहले पायलट पर दबाव का आरोप

खड़गे ने यह भी दावा किया कि उन्हें प्रारंभिक जानकारी मिली है कि पायलट पर उड़ान भरने का दबाव था, भले ही निर्धारित समय से पहले टेकऑफ की स्थिति बनी हो।अगर ऐसा है तो यह बेहद गंभीर मामला है। सिर्फ एक निष्पक्ष जांच ही सच्चाई सामने ला सकती है।

घायलों और पीड़ितों की हरसंभव मदद की अपील

कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं और अन्य संगठनों से अपील की कि वे घायलों और मृतकों के परिवारों की हरसंभव मदद करें। उन्होंने सरकार से भी आग्रह किया कि सभी पीड़ितों को वित्तीय सहायता और इलाज तत्काल मिले घायलों को प्राथमिकता पर मेडिकल सुविधाएं दी जाएं जिनकी संपत्ति या घर प्रभावित हुए हैं, उन्हें भी मुआवज़ा दिया जाए

हादसे में 169 भारतीय और 53 विदेशी नागरिकों की मौत

प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में 169 भारतीय और 53 विदेशी यात्रियों की जान गई है। विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिससे कई इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुईं।

 शोक की लहर, नेताओं की प्रतिक्रियाएं

खड़गे के अलावा बेलगावी के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने भी हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना की।

निष्पक्ष जांच की मांग तेज

अब यह देखना होगा कि क्या केंद्र सरकार खड़गे की इस न्यायिक जांच की मांग को स्वीकार करती है और हादसे की सच्चाई सामने लाने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.