August 29, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

अहमदाबाद हादसे पर शोक जता कुछ घंटे बाद दुनिया छोड़ गए संजय कपूर

बॉलीवुड से जुड़ी एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है।करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उनकी उम्र महज 53 साल थी।लेकिन जो बात इस खबर को और भी झकझोर देने वाली बनाती है, वो यह है कि निधन से कुछ घंटे पहले ही संजय कपूर ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर दुख जताया था।

 क्रैश पर ट्वीट, कुछ घंटे बाद खुद चल बसे…

संजय कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा था अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे की खबर बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस दुख की घड़ी से उबरने की शक्ति दे। लेकिन अफसोस   इस पोस्ट के कुछ ही घंटों बाद संजय खुद इस दुनिया को अलविदा कह गए।

 दिल का दौरा बना मौत की वजह

परिवार के अनुसार, संजय कपूर को अचानक सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्डियक अरेस्ट ही उनकी मौत की वजह बना।

करिश्मा कपूर के साथ रह चुका है नाम जुड़ा

संजय कपूर का नाम लंबे समय तक बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ जुड़ा रहा।दोनों की शादी 2003 में हुई थी, लेकिन 2016 में दोनों का तलाक हो गया।उनके दो बच्चे भी हैं एक बेटा कियान और बेटी समायरा।

सोशल मीडिया पर शोक की लहर

संजय कपूर की अचानक मौत से न सिर्फ फिल्मी दुनिया, बल्कि कॉरपोरेट और सोशल मीडिया पर भी शोक की लहर दौड़ गई है।लोग संजय के आखिरी ट्वीट को याद करते हुए उनकी संवेदनशीलता और सरलता को सलाम कर रहे हैं।

 कभी नहीं पता चलता…कब किसका वक्त आ जाए

संजय कपूर की मौत ने एक बार फिर यही सिखाया कि जिंदगी बहुत नाजुक है।जो व्यक्ति दूसरों के दुख पर दुख जताता है, कुछ घंटों बाद खुद ही एक अनकहे दुख की वजह बन जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.