आईपीएल 2025 के प्लेऑफ और फाइनल मुकाबलों के वेन्यू में आखिरी समय पर किए गए बदलाव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।जहाँ पहले कोलकाता को फाइनल और क्वालिफायर 2 की मेजबानी दी गई थी, वहीं अब यह ज़िम्मेदारी अहमदाबाद को सौंप दी गई है।इस पर राजनीतिक कारणों की अटकलें तेज़ हो गई थीं, लेकिन BCCI ने अब इस पर आधिकारिक सफाई दी है।
राजीव शुक्ला की सफाई
BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने स्पष्ट कहा कि वेन्यू बदलाव का फैसला पूरी तरह मौसम की परिस्थिति को ध्यान में रखकर लिया गया है न कि किसी राजनीतिक दबाव में उन्होंने कहा कि अगर टूर्नामेंट अपने मूल शेड्यूल के हिसाब से चलता, तो फाइनल कोलकाता में और दो प्लेऑफ मुकाबले हैदराबाद में होते।
क्या-क्या बदला
बदलाव की वजह भारत-पाक तनाव के चलते IPL एक हफ्ते के लिए रुका था, जिसके कारण मौसम की स्थिति बदल गई और BCCI को वेन्यू पर पुनर्विचार करना पड़ा।
यह भी पढ़ें : दिव्यांगजनों के लिए योगी सरकार की नई योजनाएं 2025-26
फैंस की नाराजगी
कोलकाता के फैंस और कुछ राजनीतिक दलों ने इस बदलाव पर नाराजगी जताई थी।उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और BCCI मिलकर पूर्वी भारत की अनदेखी कर रहे हैं।लेकिन राजीव शुक्ला का कहना है कि BCCI का फैसला पूरी तरह तकनीकी और व्यावहारिक है, न कि राजनीतिक।आईपीएल केवल खेल ही नहीं, करोड़ों भारतीयों की भावना है।ऐसे में वेन्यू बदलाव पर पारदर्शिता और सही जानकारी ज़रूरी है।अब देखना ये है कि अहमदाबाद और चंडीगढ़ में फैंस को वैसा ही जुनून देखने को मिलता है या नहीं जैसा कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होता।

संबंधित पोस्ट
Ind vs Pak: T20 World Cup 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान में बवाल
Virat Kohli के लिए मोहम्मद कैफ ने बांधे तारीफो के पुल! कहा ‘अगर विराट….
IPL 2026: Shahrukh Khan की टीम KKR पर BCCI ने कसा सिकंजा!