सीएम फडणवीस का राहुल गांधी पर पलटवार, कहाजनता उन्हें नकारती है

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चुनावी आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जनता ने राहुल गांधी को नकारा है, लेकिन वे अब जनता के जनादेश को नकार रहे हैं, जो लोकतंत्र का अपमान है।महाराष्ट्र में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने ईवीएम में धांधली का आरोप लगाया था। राहुल गांधी ने दावा किया था कि चुनाव के आखिरी घंटे में लगभग 74 लाख वोट पड़े, जो उनकी मानें तो संदेहास्पद है।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने चिनाब ब्रिज उद्घाटन के साथ पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

इस आरोप पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा  यह मतदान की अंतिम समय की भीड़ के कारण हुआ, जो पूरी तरह से सामान्य प्रक्रिया है।फडणवीस ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी इन आरोपों को निराधार करार दिया है और चुनाव आयोग पूरी तरह से स्वतंत्र और निष्पक्ष है।उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा

वे हार को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और हार का दोष प्रणाली पर मढ़ रहे हैं।फडणवीस ने लोकतंत्र की भावना पर जोर देते हुए कहा कि हार-जीत का फैसला जनता करती है, और सभी राजनीतिक दलों को जनादेश का सम्मान करना चाहिए।मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का यह बयान इस बात की तरफ इशारा करता है कि चुनाव परिणामों को लेकर चल रही बहस अब लोकतांत्रिक जिम्मेदारी की परीक्षा बन चुकी है।लोकतंत्र में जनादेश का सम्मान करना हर पार्टी का कर्तव्य है।

Share

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *