August 23, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

सुपरस्टार विजय राजनीति में, TVK से त्रिची से शुरू हुआ राज्यव्यापी दौरा

विजय का राजनीतिक पदार्पण

तमिलनाडु की राजनीति में अब एक नया अध्याय शुरू हो चुका है। सुपरस्टार विजय ने सिर्फ़ फिल्मी परदे पर ही नहीं, बल्कि राजनीति के मैदान में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। तमिलगा वेट्रि कळगम (TVK) के प्रमुख के रूप में विजय ने आज त्रिची से अपने राज्यव्यापी दौरे की शुरुआत की। उनका यह कदम तमिलनाडु की राजनीतिक तस्वीर को बदलने की दिशा में एक बड़ा संकेत माना जा रहा है।

अनोखा रैली स्टाइल

विजय का रैली का तरीका भी चर्चा में है। वे हर हफ्ते केवल शनिवार को रैली करते हैं। उनका कहना है कि जनता का समय मूल्यवान है और उनके रोज़गार या दिनचर्या में बाधा नहीं आनी चाहिए। कोई ज़ोर-ज़बरदस्ती, भीड़-भाड़ या अराजकता नहीं। उनके रणनीतिकार मानते हैं कि यह नया ट्रेंड है और यही विजय की पहचान बन रहा है।

डिजिटल पकड़ और लोकप्रियता

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर विजय की पकड़ भी मजबूत है। उनके एक भाषण को यूट्यूब पर 4 करोड़ बार देखा गया, जो उनके प्रशंसकों और जनसंपर्क की ताक़त को दर्शाता है। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि क्या यह लोकप्रियता वोट में बदल पाएगी?

रणनीति और चुनावी योजना

विजय की योजना 38 ज़िलों में कार्यक्रम करना है, न कि सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों में। उनका मानना है कि पुराने तरीकों से जनता के जीवन में खलल पड़ता है। उनका नारा भी यही संदेश देता है Your Vijay, I Am Coming”। साथ ही उनकी टैगलाइन “History Repeats in 2026” साफ़ करती है कि वे अन्नादुरै और एमजीआर की राजनीतिक विरासत से खुद को जोड़ना चाहते हैं।

राजनीतिक विरोधी और टारगेट

विजय ने खुलकर कहा है कि DMK उनके वैचारिक दुश्मन हैं, BJP राजनीतिक दुश्मन है और AIADMK पर भी अब वे सीधे वार कर रहे हैं। उनका यह अंदाज़ और समयबद्ध रणनीति उन्हें तमिलनाडु की राजनीतिक दुनिया में दूसरों से अलग पहचान दिला सकता है।

क्या बन पाएंगे विजय अपनी अलग पहचान?

तमिलनाडु में पहले भी कई सितारे राजनीति में आए शिवाजी गणेशन से लेकर कमल हासन तक लेकिन विजय की टाइमिंग, रणनीति और डिजिटल पकड़ उन्हें सबसे अलग बनाती है। अब सवाल यही है कि क्या विजय अपनी अलग राजनीतिक पहचान बनाकर अगले विधानसभा चुनाव में सफल हो पाएंगे और क्या तमिलनाडु एक और “फिल्मी मुख्यमंत्री” देखने को मिलेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.