Stock Market India
Stock Market India: एक दिन पहले की तेज गिरावट के बाद मंगलवार 10 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में मजबूत रिकवरी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 809 अंक उछलकर 78,375 के स्तर तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी 252 अंकों की तेजी के साथ 24,280 के आसपास ट्रेड करता दिखा। हालांकि बाद में ऊंचे स्तरों से थोड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली, लेकिन बाजार का मूड सकारात्मक बना रहा। सुबह करीब 10:44 बजे सेंसेक्स लगभग 623 अंकों की बढ़त के साथ 78,190 पर और निफ्टी 196 अंकों की तेजी के साथ 24,224 के आसपास कारोबार करता नजर आया। व्यापक बाजार में भी खरीदारी देखने को मिली और निफ्टी मिडकैप 100 तथा स्मॉलकैप 100 इंडेक्स करीब 1.5 प्रतिशत तक चढ़ गए।
Stock Market India: कच्चे तेल में गिरावट और ग्लोबल संकेतों से बढ़ा निवेशकों का भरोसा
बाजार में आई तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज गिरावट माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड सोमवार को जहां लगभग 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था, वहीं मंगलवार को यह गिरकर करीब 89 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। यह गिरावट उस समय आई जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि ईरान से जुड़ा युद्ध जल्द खत्म हो सकता है। इसके अलावा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ट्रंप के बीच बातचीत से भी सप्लाई को लेकर चिंताएं कम हुईं। इसी के साथ अमेरिकी शेयर बाजारों में भी जोरदार तेजी आई. नैस्डैक 308 अंक, S&P 500 लगभग 55 अंक और डॉव जोन्स 239 अंक बढ़कर बंद हुए, जिसका सकारात्मक असर भारतीय बाजारों पर भी पड़ा।
रुपये की मजबूती और VIX में गिरावट से मिला सपोर्ट
जानकारी के लिए बता दे कि Stock Market India में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का असर भारतीय मुद्रा पर भी दिखा। मंगलवार को रुपया करीब 40 पैसे मजबूत होकर 91.93 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जबकि एक दिन पहले यह 92.35 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक गिर गया था। वहीं बाजार की अस्थिरता को मापने वाला इंडिया VIX लगभग 13 प्रतिशत गिरकर 20.34 पर आ गया, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि निफ्टी का 24,000 के ऊपर टिके रहना सकारात्मक संकेत है। हालांकि फिलहाल 24,300 से 24,370 के बीच कुछ समय के लिए रुकावट देखने को मिल सकती है, लेकिन अगर यह स्तर पार हो जाता है तो अगला बड़ा लक्ष्य 25,000 हो सकता है।
