August 25, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

Mamta Banerjee का दावा! 15 या 16 मार्च को हो सकता है बंगाल चुनाव का ऐलान

Mamta Banerjee

Mamta Banerjee

Mamta Banerjee: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संकेत दिया है कि 15 या 16 मार्च को चुनाव आयोग बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। कोलकाता में मीडिया से बातचीत करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव की घोषणा को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन उनका मानना है कि जल्द ही तारीखों की घोषणा हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर 15 या 16 मार्च को चुनाव कार्यक्रम घोषित होता है तो इसमें चिंता की कोई बात नहीं है और उनकी पार्टी पूरी तरह तैयार है। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। अधिक और पूरी जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Mamta Banerjee ने चुनाव आयोग और बीजोपी पर साधा निशाना

धरना समाप्त करने के बाद ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला भी बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अब भाजपा की दया पर निर्भर हो गया है। ममता ने कहा कि अक्सर देखा गया है कि भाजपा की ब्रिगेड रैली के बाद ही चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिगेड रैली 14 मार्च को होने वाली है, इसलिए संभावना है कि इसके बाद ही चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संयोग नहीं बल्कि एक पैटर्न की तरह दिखता है।

सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई पर ममता बनर्जी ने किया जीत का दावा

इसके साथ ही Mamta Banerjee ने सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई को लेकर भी अपनी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि अदालत ने चुनाव आयोग को फटकार लगाई है और आदेश में भले ही सब कुछ न लिखा हो, लेकिन वीडियो में सच्चाई देखी जा सकती है। ममता ने कहा कि 25 मार्च को इस मामले में अगली सुनवाई होगी। उन्होंने समर्थकों को संदेश देते हुए कहा कि अगर चुनाव की तारीखें घोषित भी हो जाती हैं तो उनकी पार्टी पूरी मजबूती से मुकाबला करेगी और यह आदेश उनकी याचिका के अनुरूप आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.