September 8, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

NEET Paper Leak पर सियासी घमासान, Rahul Gandhi ने मांगा इस्तीफा!

NEET Paper Leak: नीट-यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक विवाद को लेकर देश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। इस मुद्दे पर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार को घेर रहा है। कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि “22 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर है” और जब तक परीक्षा प्रणाली में पूरी तरह सुधार नहीं होता, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। यह मामला छात्रों के बड़े विरोध प्रदर्शनों के बीच और अधिक राजनीतिक रंग लेता जा रहा है, जहां देशभर में अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन और नाराजगी देखने को मिल रही है।

NEET Paper Leak: राहुल गाँधी ने सोशल मीडिया पर कही ये बात

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर छात्रों के प्रदर्शन का वीडियो साझा करते हुए केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब लाखों युवा सड़कों पर उतर आए हैं और प्रधानमंत्री चुप हैं, तो यह सरकार की जवाबदेही पर सवाल खड़े करता है। कांग्रेस का आरोप है कि NEET-UG परीक्षा में पेपर लीक जैसी गंभीर अनियमितताओं ने परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर सवालिया निशान लगा दिया है। राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते और परीक्षा प्रणाली को “फुलप्रूफ” नहीं बनाया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने दिया ये जवाब

जानकारी के लिए बता दे कि NEET Paper Leak के इस पूरे विवाद पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी के बयानों पर पलटवार करते हुए उन्हें “मुंगेरीलाल के हसीन सपने” बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गिरने जैसे दावे पूरी तरह काल्पनिक हैं और इनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। साथ ही प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर विपक्ष के आरोपों को उन्होंने राजनीतिक निराशा का परिणाम बताया। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा सुरक्षा और राजनीतिक टकराव को राष्ट्रीय बहस के केंद्र में ला दिया है, जहां आने वाले दिनों में यह मुद्दा और अधिक तूल पकड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.