बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा और परिवार के साथ क्रोएशिया में हैं, जहां उन्होंने अपना 50वां बर्थडे मनाया। लेकिन अब यह जश्न एक विवाद में बदल गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर शिल्पा और उनके परिवार का एक विदेशी पर्यटक से झगड़ा होता दिख रहा है।
यह भी पढ़ें : कर्नाटक में करंट लगने से 11 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर परिजनों का फूटा गुस्सा
वीडियो में शिल्पा साफ़ नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन आवाज सुनकर कई लोग दावा कर रहे हैं कि वह शिल्पा की ही आवाज है। वीडियो में एक विदेशी महिला रेस्टोरेंट में खाना खा रही है, जहां शिल्पा और उनकी टीम जोर-जोर से बात कर रहे थे। विदेशी महिला ने आवाज कम करने को कहा, तो राज कुंद्रा ने जवाब दिया, “आप नहीं जानती कि हम कौन हैं।यह वीडियो 9 जून 2025 को क्रोएशिया के हवार द्वीप का बताया जा रहा है।
वीडियो में होटल के बाहर हंगामा, तेज आवाज़ और भीड़ नजर आ रही है। वीडियो में महिला कहती भी सुनाई दे रही है, “हमसे बात मत करो, हम तुम्हें सुनना नहीं चाहते।कुछ लोगों का मानना है कि यह आवाज़ शिल्पा की है, जबकि कुछ का कहना है कि यह उनकी बहन शमिता शेट्टी की हो सकती है।शिल्पा शेट्टी की टीम की ओर से अभी इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

संबंधित पोस्ट
Ikkis: फिल्म इक्कीस के डिस्क्लेमर ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल!
Deepu Chandra Das हत्याकांड पर Jahnvi Kapoor की प्रतिक्रिया आई सामने…..
Bollywood में इस तरह मनाया गया क्रिसमस! देखे तस्वीरें..