सिक्किम में हादसा,प्रतापगढ़ के नवविवाहित जोड़े का अब तक कोई सुराग नही, परिवार की उम्मीदें ज़िंदा हैंअब भी

प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश से एक नवविवाहित जोड़ा हनीमून मनाने सिक्किम गया था… लेकिन वहां जो हुआ, उसने उनके परिवार की दुनिया ही बदल दी।करीब 1000 फीट गहरी खाई में समा गई कार ये हादसा सिक्किम के एक दुर्गम पहाड़ी इलाके में हुआ, जब उनकी कार अचानक संतुलन खो बैठी और सीधे करीब 1000 फीट गहरी खाई में जा गिरी। तब से लेकर अब तक 13 दिन बीत चुके हैं, लेकिन न कार का पता चला है, न नवविवाहित जोड़े का।

ना सुराग, ना उम्मीद की किरण

रेस्क्यू टीमों ने तीस्ता नदी और उसके आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन तेज़ कर रखा है। ड्रोन, बोट और स्थानीय गाइड्स की मदद से लगातार खोज जारी है, लेकिन नतीजा शून्य है। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में दोनों परिवार टूट चुके हैं, लेकिन अब भी बेटे-बहू की सलामती की दुआ कर रहे हैं। परिजनों ने सरकार और प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस तलाश को और तेज़ किया जाए और उन्हें हर हाल में खोजा जाए।

सिक्किम की चुनौतीपूर्ण घाटियाँ और तीस्ता नदी

रेस्क्यू ऑपरेशन में सबसे बड़ी मुश्किल है। सिक्किम की दुर्गम भौगोलिक स्थिति और तीस्ता नदी की तेज़ धाराएं। हर कोशिश को ये परिस्थितियाँ चुनौती देती जा रही हैं।

यह भी पढ़ें : सांप भी निकला पवन सिंह का फैन, भोजपुरी गाने पर लगाए एकटक नज़र!

क्या ये जोड़ा कभी वापस लौटेगा?

क्या 13 दिन से जारी ये तलाश अब रंग लाएगी?क्या सरकार और राहत एजेंसियां अब और तेजी से एक्शन लेंगी?क्या उत्तर भारत के इस परिवार को फिर से अपने लाल और बहू की झलक मिलेगी?

 जनता की आवाज़

अगर आप भी इस परिवार के साथ हैं, तो इस खबर को ज़्यादा से ज़्यादा साझा करे ।ताकि प्रशासन और तेज़ी से हरकत में आए। हमारी दुआ है कि ये जोड़ा जहां भी हो  सुरक्षित हो। और ये कहानी जल्द ही एक उम्मीदभरी सुबह में बदले।

Share

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *